आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jul, 2021 10:26 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक बनावट से काफी सुडौल और बलि होते हैं। इन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक बनावट से काफी सुडौल और बलि होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु यह गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। ये लोग पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक किसी भी प्रकार की परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। हर प्रकार के खतरे को लेने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग जल्दी से दूसरों से मदद लेना अच्छा नहीं समझते परंतु स्वयं दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को समाज सेवा के कार्य करते हुए भी देखा गया है। ये लोग स्वयं या फिर किसी समाज सेवा संगठन के साथ जुड़कर समाज कल्याण कार्यों में भागीदार बनते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को एक साथ एक से अधिक विषय में रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

PunjabKesari Happy Birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का शेष समय अच्छा बीतेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। सितंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार के योग भी बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अकस्मात धन आगमन के अवसर बन सकते हैं। नवम्बर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में विदेश यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। किसी की कही सुनी बातों में आने से बचें। फरवरी के महीने में व्यापार संबंधित कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। मार्च के महीने में जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। अप्रैल के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। जून के महीने का समय अपने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए बेहतर है।

PunjabKesari Happy Birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीला रुमाल अपने पास रखें।

सूर्य को जल दें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Happy Birthday

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!