आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2024 07:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल और अस्थिर होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का स्वभाव बहुत ही चंचल और अस्थिर होता है। ये लोग किसी एक स्थान पर टिक कर नहीं रह सकते। इन लोगों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना भी बहुत पसंद होता है। या फिर यूं कहा जाए कि इनके जीवन में अक्सर यात्राएं लगी रहती हैं। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातक किसी ऐसे ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत होते हैं, जहां घूमना-फिरना और यात्राएं करना लगा रहता है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन में बहुत से विचार उड़ते रहते हैं। इन लोगों के मन को या इन के चेहरे को पढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है। ये लोग किसी भी प्रकार की बात को कहने से कोई संकोच नहीं करते। ये लोग खुले दिल से अपने विचारों को दूसरों के सामने रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक कुछ रहस्यमयी और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात की गहराई तक जाकर उसके तथ्य को पता लगाने की कोशिश करते हैं। जो बहुत बार इनकी चिंता और मानसिक तनाव का कारण बन जाता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष घर से दूर जाकर काम करना पड़ सकता है। मई के महीने के शेष दिन यात्राओं के कारण व्यस्त रहेंगे। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर भी अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अगस्त के महीने में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें और किसी को अपने मन का भेद न बताएं अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। नवंबर के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में धन लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। फरवरी के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। मार्च के महीने का समय उद्योग और कॉमर्स से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यथा संभव कानों में सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!