आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 29 May, 2024 07:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती। अक्सर भावनाओं के मध्य जूझते रहते हैं। ये लोग स्वभाव से मृदुभाषी और कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। इनके मन में छलावा नहीं होता। मूलांक 2 वाले जातक  साफ हृदय और स्वच्छ मन के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरे लोगों के साथ बातचीत करके बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। इनकी वाणी में मिठास होती है। ये लोग हमेशा अपने सगे-संबंधियों, मित्रों और दोस्तों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति विद्यमान होती है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी दृढ़ कल्पना शक्ति के कारण नए नए कामों को अंजाम देने के बारे में सोचते रहते हैं परन्तु निर्णायक शक्ति कमजोर होने के कारण इनकी योजनाएं कम ही सफल हो पाती हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। मई के महीने के शेष दिन भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। जून के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में विदेशी काम में ज्यादा निवेश न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ नए आयाम अपने कामकाज में जरूर शामिल करने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नकदी धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नवंबर के महीने में भी कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा में वृद्धि महसूस करेंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। फरवरी के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। स्वभाव में परिपक्वता बढ़ेगी और किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। मार्च के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनेंगे। अप्रैल के महीने का समय नए काम शुरू करने के अवसर लेकर आएगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। गाय का घी मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कानों में सोना धारण करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!