Kundli Tv- शुभ संकेत लेकर आया शुक्रवार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2018 07:41 AM

आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग की सेहत अगर ख़राब है तो आज उनकी हेल्थ में सुधार आएगा, जिससे आपके घर का मौहाल खुशहाल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग की सेहत अगर ख़राब है तो आज उनकी हेल्थ में सुधार आएगा, जिससे आपके घर का मौहाल खुशहाल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ अंक- 5

वृष राशि वालों आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। ऑफिस में आप खुद को बेस्ट साबित करने में कामयाब रहेंगे। सभी आप की प्रशंसा करेंगे। आप पर जिम्मेदारियों का भार कुछ ज्यादा होगा लेकिन आप उसे अच्छी तरह से निभा लेंगे। धन लाभ का योग है, नया मकान या ज़मीन खरीदने पर विचार बना सकते हैं। शत्रु आप को हराने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उन पर जीत हासिल कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी गरीब कन्या को दूध दान करने से आप को लाभ होगा
शुभ रंग- मेरुन  शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत ही शुभ है आज आपका उत्साह और मनोबल ऊंचा रहेगा और बिगड़ रहे काम बन जाएगें। आज आपका मन शांत रहेगा। आप शाम को अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। किसी पर ज़रूरत से ज्यादा भरोसा न करें सावधान रहें।
शुभ रंग- समुद्री  शुभ अंक- 1

कर्क राशि वालों का मन आज हर तरफ से प्रसन्न रहेगा लेकिन जॉब की थोड़ी चिंता बनी रहेगी, पर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। विदेश यात्रा करने का योग भी है। हनुमान मंदिर में लड्डू चढ़ाएं, कामों में आ रही बाधाओं का निवारण होगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ अंक-

सिंह राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल है और स्थितियां आपके मुताबिक बदलती जाएंगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज कोई बड़ा फैसला न लें और अगर बड़ा फैसला ले रहे हैं तो माता-पिता की सलाह ज़रूर लें। उधार दिया हुआ धन धीमी गति से वापस आएगा। आज बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ अंक-

कन्या राशि वालों का आज का दिन फलदायी साबित होगा। पत्नी को कोई गिफ्ट दें, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। अपने दम पर उस काम को करें, सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर आज आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे और दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद  शुभ अंक-

तुला राशि वालों आज का दिन आपका उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी शुभ कार्य या शादी में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का दिन है, कोई ऐसा व्यक्ति भी मिल सकता है जो जीवन भर आपका प्रिय बना रहेगा।
शुभ रंग- भूरा  शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वाले आज हंसी-ख़ुशी अपना समय बिताएंगे। आपका ज्यादा समय घर पर ही बीतेगा। बच्चों के साथ उनके फ्यूचर को लेकर बातचीत कर सकते हैं। पिता के आशीर्वाद से कोई भी काम शुरू करें, सक्सेस ज़रूर मिलेगी। आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ अंक-

धनु राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें, काम समय पर पूरा हो जाएगा। खुशियां दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं, मौका बिल्कुल न छोडें। भगवान के चरणों में पीले फूल और कोई एक फल चढ़ाएं, सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ अंक- 6

मकर राशि वालों आज आपको धन की प्राप्ति होगी, शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है लेकिन किसी महिला के साथ होने के कारण समस्या टल जाएगी। सेहत पर ध्यान दें। बदलते मौसम की वजह से थोड़ी सी हेल्थ ख़राब हो सकती है। आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। यही आशीर्वाद आपको तरक्की दिलाएगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ अंक-

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा। लेन-देन से जुड़े सभी मसले आसानी से सुलझ जाएंगे। रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को लक्षय पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमाटिंक पल बिताएंगे। शाम को कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ अंक-

मीन राशि वालों आज आप कोई भी काम शुरू करेंगे उसे आप ज़रूर पूरा कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने बिज़नेस के पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें। आज लवमेट से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। माता को साड़ी gift करें और काम शुरू करने से पहले आशीर्वाद ज़रूर लें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ अंक- 8

जानें, भगवान शिव के गले में पहनी मुण्डों की माला का (देखें Video) 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!