भविष्यफल: शनि की छाया, देगी माया

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 05 May, 2018 08:08 AM

मेष: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं।

मेष: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं।

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 

मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफ़वाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

कन्या: राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़न के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।

तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। जूनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 

वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 

धनु: सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।

कुंभ: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।

मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!