Trigrahi Yoga 2024: 13 फरवरी तक मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Edited By Updated: 10 Feb, 2024 06:43 AM

मकर राशि में तीन ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। इस वजह से त्रिग्रही योग बन रहा है 5 फरवरी से 13 फरवरी के बीच। सूर्य, मंगल और बुध ये

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Trigrahi Yoga 2024: मकर राशि में तीन ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। इस वजह से त्रिग्रही योग बन रहा है 5 फरवरी से 13 फरवरी के बीच। सूर्य, मंगल और बुध ये तीनों मकर राशि में रहेंगे। कालपुरुष की कुंडली यदि देखी जाए तो मंगल लग्नेश बनते हैं, सूर्य पंचम भाव के स्वामी बनते हैं और बुध पराक्रम और छठे भाव के भी स्वामी बनते हैं। आज बात करेंगे इस योग की वजह से कौन सी राशियां भाग्यशाली रहने वाली हैं। 

मेष राशि: राशि और पंचम भाव के स्वामी का गोचर हो जाना दसवें भाव में मकर राशि के लिए बेहद ही लाभकारी है। ये आपका कर्म स्थान होता है और सूर्य और मंगल यहां पर आकर दिग्बली हो जाते हैं। बुध और सूर्य भी यहां शुभ गोचर में होते हैं। एक हफ्ता आपका काम के ऊपर पूरा फोकस बना रहेगा। अगर आप कारोबार कर रहे हैं तो व्यापार में वृद्धि होगी। सूर्य पंचम के भी स्वामी हैं तो इजी गेन्स भी मिल सकते हैं। ये राशि के स्वामी हैं आप काफी हेल्थी फील करेंगे। संतान की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। पंचम के स्वामी शुभ गोचर में हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए समय ठीक रहेगा। 

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए ये गोचर छठे भाव में होगा। ये रोग, ऋण और शत्रु का भाव है। सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य राशि और धन स्थान के स्वामी हैं। भाग्य स्थान पर मंगल की मेष राशि चली जाती है। जब ये शुभ गोचर में चले जाते हैं तो भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अगर कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही थी तो वहां पर भी आपको इसा फायदा देखने को मिल सकता है। अगर कोई मुक़दमा चल रहा था तो हो सकता है उसका फैसला आपके हक़ में आ जाए। रोग, ऋण और शत्रु तीनों ही छठे भाव से देखे जाते हैं। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये गोचर होगा तीसरे भाव में। ये आपकी कुंडली में पराक्रम का भाव होता है। इसके कारक मंगल होते हैं। मंगल भी यहां पर उच्च के हो गए हैं। बुध आपकी कुंडली में आय स्थान के स्वामी हैं। भाई के साथ अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था तो वो भी सही हो जाएगा। बुध यहां पर आय स्थान के स्वामी हैं, सूर्य कर्म स्थान के स्वामी हैं। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। राशि के स्वामी का उच्च का हो जाना निश्चित तौर पर आपका कारोबार बढ़ाने का काम करेगा। आपको इससे बहुत फायदा होने जा रहा है। 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए ये गोचर ग्यारहवें आपके लिए शुभ भाव में होगा। सूर्य, मंगल और बुध आपके लिए शुभ गोचर में हैं। सूर्य छठे के स्वामी हो जाएंगे। कोई भी विवाद का इशू है तो आपको उसमें राहत देखने को मिल सकती है। अगर सेहत में किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर कोई ऋण चढ़ा हुआ है तो उसका उतरना शुरू हो जाएगा। बुध आपके लिए बढ़िया फल करेंगे। पार्टनर से आपको फायदा हो सकता है। मां की सेहत सही रहेगी। मंगल आपको शुभ परिणाम देंगे। जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलेगा।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-1150582798957
28

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!