देवभूमि उत्तराखंड में स्थित है ये अद्भुत मंदिर, जहां लिखकर मांगी जाती है मन्नतें

Edited By Jyoti,Updated: 01 Jun, 2019 04:42 PM

uttarakhand golu devta temple people write letter for solve their problems

भारत में रहने वाले लगभग लोगों को पता ही होगा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहां अधिक धार्मिक स्थल देखने को मिलते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भारत में रहने वाले लगभग लोगों को पता ही होगा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहां अधिक धार्मिक स्थल देखने को मिलते हैं। इसी कारण ये अति प्रसिद्ध है। तो वहीं इसकी प्रसिद्धि में और चार चांद लगाती है यहां की प्राकृति खूबसूरती। तो आज हम आपके लिए लाएं हैं इसी प्रसिद्ध शहर के एक बहुत ही अद्भुत मंदिर के बारे में बताने वाले हैं। जहां भक्त अपनी इच्छाएं और मनोकामनाएं लिखित रूप में भगवान क पहुंचाते हैं। चलिए अधिक देर न करते हुए जानते हैं इस मंदिर के बारे में-
PunjabKesari, Golu devta temple, Uttarakhand, Famous Golu Devta Temple, घंटियों वाला मंदिर, Ghanti Mandir, Bell Temple
हम बात कर रहे हैं देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास स्थित मंदिर की, जहां गोलू देवता विराजमान हैं। हम जानते हैं इस मंदिर के बारे में जानकर औप थोड़ा हैरान हुए होंगे कि आख़िर  कौन है ये गोलू देवता। तो आपको बता दें कि यहां के लोगों के लिए ये न्याय के देवता कहलाते हैं। लोक मान्यताओं के अनुसार यहां आए लोगों की सारी मुरादें पूरी होती हैं, अपने भक्तों के साथ कभी कुछ गलत नहीं होने देते। कहने का भाव ये है कि गोलू देवता कभी किसी को खाली हाथ और निराश वापस नहीं भेजते।
PunjabKesari, Golu devta temple, Uttarakhand, Famous Golu Devta Temple, घंटियों वाला मंदिर, Ghanti Mandir, Bell Temple
गोलू नामक इस मंदिर की सबसे अदुभुत खासियत ये है कि यहां दर्शन करने आने वाले सभी भक्त अपनी मन्नतें और मुरादें व इच्छाओं को पर्ची में लिखकर गोलू देवता के चरणों में चढ़ाते हैं। भगवान अपने भक्त की झोलियां भरकर भेजते हैं। कुछ लोग यहां पर्ची के साथ-साथ घंटियां भी बांधकर जाते हैं। बताया जाता है इसके पीछे की मान्यता है कि घंटी बजने पर भगवान तक उनकी बातें जल्दी पहुंचेगी। यही कारण है मंदिर के प्रांगण में हज़ारों की संख्या में घंटियां बंधीं हुई नज़र आती है।
PunjabKesari, Golu devta temple, Uttarakhand, Famous Golu Devta Temple, घंटियों वाला मंदिर, Ghanti Mandir, Bell Temple
यहां घंटियों की अधिक संख्या के चलते इस मंदिर को घंटियों वाला मंदिर भी कहा जाता है। माना जाता है भक्त यहां अपनी मुरादें पूरी होने पर घंटी चढ़ाते हैं और फिर लोगों में प्रसाद बांटते हैं। बता दें परिसर के आस-पास का खूबसूरत दृश्य हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है।
PunjabKesari, Golu devta temple, Uttarakhand, Famous Golu Devta Temple, घंटियों वाला मंदिर, Ghanti Mandir, Bell Temple

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!