Kundli Tv- घर में रखें ये Special चीज़ें, बन जाएंगे सारे अटके हुए काम

Edited By Jyoti,Updated: 21 Jul, 2018 11:38 AM

vastu tips for goodluck

वास्तु शास्त्र में मानव हित से संबंधित बहुत सी बातों का वर्णन देखने को मिलता है। इसमें एेसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें अगर इंसान अपने जीवन पर अपनाता है तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
वास्तु शास्त्र में मानव हित से संबंधित बहुत सी बातों का वर्णन देखने को मिलता है। इसमें एेसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें अगर इंसान अपने जीवन पर अपनाता है तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इतना ही नहीं ये लोगों के बिगड़े जीवन को सुधार उन्हें सफलता की ओर ले जाता है। तो आईए जानते हैं वास्तु से संबंधित कुछ बातों के बारे में-


वास्तु में मिट्टी को बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी माना जाता है। माना जाता है कि मिट्टी सुख-शांति और सौभाग्य की प्रतीक होती है। कुछ धार्मिक और वैज्ञानिक कारण की मानें तो हर किसी को अपने घर में ज़्यादा से ज़्यादा मिट्टी के चीज़ों का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि इन्हें रखने से जीवन में सुख-शांति आती है, साथ ही इंसान की बुरी किस्मत अच्छी में तबदील हो जाती है।


घर-दुकान की उत्तर-पूर्वी दिशा में मिट्टी से बने पक्षी रखने से किसी तरह की नेगेटिविटी का बुरा असर नहीं पड़ता। साथ ही आपका बुरा समय अच्छे में बदल जाता है।


घर के मंदिर में भगवान की मिट्टी से बनी प्रतिमा होनी चाहिए। ऐसा होने पर कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं और घर-परिवार में धन की कोई भी कमी नहीं होती।

PunjabKesari
घर के किचन में हमेशा एक मिट्टी का घड़ा ज़रूर होना चाहिए। मिट्टी के घड़े का पानी पीने से शरीर तो स्वस्थ रहता है साथ ही वहां पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव रहता है।

PunjabKesari
रोज घर और दुकान में मिट्टी के दीये जलाकर रोशनी जरूर करनी चाहिए। अगर किसी के दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो उसे नियमित तुलसी के पौधे पर मिट्टी का दीया लगाना चाहिए।

PunjabKesari
मिट्टी से ही बने कुल्हड़ में चाय या लस्सी पीने से मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और अटके हुए जरूरी कामों में आ रही रूकावटें खत्म होती है।
PunjabKesari
स्वास्तिक चिन्ह भी दे सकता है ये अशुभ परिणाम (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!