यहां जानें, कपूर जलाने के फायदे

Edited By Lata,Updated: 22 Apr, 2019 12:24 PM

vastu tips in hindi

अक्सर देखा गया है कि पूजा या आरती के समय कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर देखा गया है कि पूजा या आरती के समय कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से हमारे आस-पास की नकरात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। आसा माना गया है कि इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसके इस्तेमाल के बारे में बताया है कि इसका प्रयोग घर से नकरात्मक ऊर्जा के नाश के लिए किया जाता है, जिससे कि परिवार में सुख-शांति बनी रहे।  
PunjabKesari, kundli tv, कपूर image
कहते हैं कि घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा हो तो इन वास्तु दोषों से निपटने और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने लिए कपूर जलाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कपूर का प्रयोग किस प्रकार करना चाहिए? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में-
PunjabKesari, kundli tv, कपूर image
वास्तु शास्त्र के अनुसार नकरात्मक शक्ति को दूर करने के लिए घर में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। कहते हैं सूर्यास्त के बाद घर के हर एक कमरे में लाइट जला देनी चाहिए। इसके अलावा शाम के समय किसी छोटी सी चांदी की कटोरी में एक लौंग और कुछ कपूर लेकर जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
PunjabKesari, kundli tv, कपूर image
अगर घर के लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं तो कूर के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने पर बीमारियां जल्दी दूर होती हैं। इसके साथ ही कपूर को देसी घी के साथ मिलाकर जलाने से भी नकरात्मक शक्तियां दूर होती हैं व वास्तु दोष भी कम होता है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!