विदुर से जानें क्या है सफलता तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका

Edited By Jyoti,Updated: 13 Dec, 2019 01:02 PM

vidur niti in hindi

महाभारत के वैसे तो कितने ऐसे पात्र हैं जो किसी न किसी कारण आज भी यानि कलयुग में भी अधिक प्रसिद्ध है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाभारत के वैसे तो कितने ऐसे पात्र हैं जो किसी न किसी कारण आज भी यानि कलयुग में भी अधिक प्रसिद्ध है। उन्हीं में से एक है महात्मा विदुर, जोप हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था, जिस कारण इन्हें राजा बनने का अधिकार प्राप्त नहीं था। विदुर पांडवों के बहुत करीब माने जाते थे। परंतु क्योंकि वो हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे इसलिए वो समय-समय पर इनके राजा यानि धृतराष्ट्र को समय-समय पर अपनी नीतियों द्वारा सही गलत की पहचान करवाते रहते थे। कहा जाता है इनके द्वारा बताई गई ये नीतियां जितनी उस समय में धृतराष्ट्र के लिए उपयोगी व लाभदायक साबित हुई थी उतनी है आज के समय में भी मानी जा सकती है। बस ज़रूरत है तो इसे सही से समझने की तथा इस पर अमल करने की। आज हम आपको इनकी कुछ ऐसी ही नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इन्होंने बताया है कि किन 4 बातों का हर व्यक्ति को पता होना चाहिए।

PunjabKesari,Vidur niti, विदुर नीति
हमेशा याद रखें दूसरों का उपकार-
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि समय चाहे अच्छा हो या बुरा मगर अपने ऊपर दूसरों द्वारा किए गए उपकार कभी नहीं भूलें। क्योंकि अक्सर कुछ लोगों में ये आदत पाई जाती है कि जैसे ही उनके जीवन में बुरा वक्त समाप्त हो जाता है तो वह लोगों द्वारा की गई उनकी मदद को भूल जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोग लंबे समय तक सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते तथा उन्हें जीवनभर बहुत मुसीबतों

सही से करें अपनी बुद्धि का इस्तेमाल-
कहा जाता है जो व्यक्ति विवेक से फैसला लेता है, वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में हमेशा सफल रहता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में बिना सोचे-समझे फैसला लेता है तो वह पूरी जिंदगी पछताता रहता है।
PunjabKesari, Intelligence, बुद्धि
व्यवहार में लाएं नम्रता
जैसे कि सब जानते हैं कि इइंसान की पहचान उसके स्वभाव से होती है। अगर कोई व्यक्ति सरल और सजग स्वभाव का होता है तो उसे सभी पसंद करते हैं। इसके विपरीत अगर कोई उलटे स्वभाव का होता है तो वो कभी किसी का प्रिय नहीं हो पाता है।

ज्ञान का करें सदुपयोग
अगर आपके पास ज्ञान होता है, वह हर समस्या का सामाधान निकाल लेता है। इसके साथ ही लोगों की मदद भी बुरे वक्त में करके उनकी परेशानियों को कम कर देता है।
PunjabKesari, ज्ञान की बातें, gyan

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!