Weekly numerology (26th april-2nd may): कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Apr, 2021 07:57 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदी रहेगी। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। मानसिक तनाव और स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी दोस्त की मदद से काम सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपकी स्वयं की मेहनत से काम सफल होंगे। सप्ताह के अंत में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय:-  काले और नीले रंग से परहेज करें।
गुड़ और गेहूं का दान न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। मन अकारण ही परेशान रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियों में सुधार आएगा। आप मनोबल में वृद्धि अनुभव करेंगे। पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। छोटी बहन के साथ व्यर्थ के विवाद न करें। सप्ताह के अंत का समय बच्चों के लिए अच्छा है। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।
उपाय:-  माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए सप्ताह के फल सामान्यतः सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलप्रदायी रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। सप्ताह की शुरुआत में आलस आपको घेर सकता है परंतु आगे चलकर आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। सेहत का ख्याल रखें, सांस संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। व्यापार हो या नौकरी तरक्की के योग बनते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शुक्रवार का दिन सेहत की दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहेगा।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
गुरुजनों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं।  मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह औसत से अच्छा ही रहेगा। सप्ताह की शुरुआत हालांकि सकारात्मक रहेगी। इस सप्ताह आप बहुत सी योजनाएं बनाएंगे परंतु कुछ बाधाओं के कारण सफलता प्राप्त न हो सकेगी। सोमवार का दिन आलस में बीतेगा। किसी विदेशी मित्र से संपर्क बन सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। मतभेद को मन का भेद न बनने दें, वाणी पर संयम रखें।  कटु शब्दों का इस्तेमाल न करें। सप्ताह के मध्य में घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। पैसे उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें।
उपाय:- मां सरस्वती की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में घर अथवा कार्यालय कहीं भी कर्मचारी वर्ग के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाणी पर संयम को न खोएं। हालांकि सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां सुधारने लगेंगी। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से पहले स्वयं विचार-विमर्श अवश्य करें। समय भावनाओं और वास्तविकता दोनों के मध्य सामंजस्य बिठाकर चलने का है। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में समय आपके अनुकूल है। जमीन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी कोई निवेश करते हैं तो सोच-समझ कर करें। हर पक्ष की जांच-पड़ताल अच्छे से कर लें। किसी वहम और शक के कारण भाई से विवाद न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। घर का माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं संपूर्ण होने में बाधाएं आएंगी। हालांकि सप्ताह के अंत का समय कारोबार और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दें पाएंगे।
उपाय:-  जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।
इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को सप्ताह की शुरुआत में मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कोई जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। ऑफिस में बॉस से मदद प्राप्त होगी। स्वयं की सूझबूझ से अच्छे निर्णय ले पाएंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप योग और अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय:-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
जौं को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सप्ताह के फल थोड़े मंदे रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी सोची गई योजनाएं पूर्ण होंगी। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सारे कार्य सफल होंगे। क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। सप्ताह के मध्य में ऑफिस में सीनियर के साथ मतभेद हो सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। एक अजीब सी व्याकुलता मन को घेरे रहेगी। स्वयं की मेहनत से कार्य बनेंगे। सप्ताह के अंत में किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय:- शनिदेव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
लोहे एवं चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में व्यर्थ ही फंस सकते हैं। अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें। अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। सप्ताह के मध्य में पिता की सलाह लाभदायक साबित होगी। साहसिक कार्यों में भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ से काम संपन्न होंगे। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़े एवं गुरुजनों का परामर्श शुभ साबित होगा। पूरा सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
उपाय:- काले और नीले रंग से परहेज करें।
हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!