Weekly numerology (21st-27th March): जन्मतिथि से जानें, आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Mar, 2022 08:43 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल वाला रहेगा। सप्ताह की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। कामकाज के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में कोई सरकारी काम करना चाहते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस होने की संभावना बनती है। आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बनेंगे।
उपाय:-  पीला धागा गले में धारण करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं।  मूलांक 2 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। हालांकि सोमवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार और कारोबार में तरक्की होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ-साथ कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन अभी न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। तनावपूर्ण माहौल के बीच मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:-  पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सोमवार का दिन अति शुभ रहेगा। कम प्रयास से भी आपके काम सफल होंगे। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी उत्तम परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी कोई विदेशी तकनीक या विदेशी भाषा सीखने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए समय अनुकूल है, उत्तम परिणाम मिलेंगे।
उपाय:- सोने को न गिरवी रखें और न ही बेचें। बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं।  मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आप विदेश जाकर विद्या प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी योजना बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। सप्ताह के मध्य का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन आपको एकाएक अपनी समस्याओं के हल मिलेंगे। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय:- गले में पीले रंग का धागा पहनें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं।  मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। अचानक आपके सभी काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। व्यापार संबंधी यात्रा सफल रहेगी। खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपने क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले सप्ताह की शुरुआत में अपने सभी काम समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। आप किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके अपने सभी कामों को पूरा करना चाहेंगे। समय जोश के साथ-साथ होश से काम लेने का है। सप्ताह के मध्य में आप खरीदारी पर जा सकते हैं। स्वयं के रख-रखाव पर ध्यान देंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप में आलस्य बढ़ सकता है। आप अपने काम आने वाले समय पर टालते चले जाएंगे। हालांकि रविवार का दिन किसी शुभ कार्य को करने के लिए उत्तम है।
उपाय:- घी का दान मंदिर में करें। वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपका मन अध्यात्म और ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मिली सलाह अचानक आपके रुके हुए काम को गति देगी। सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा है। शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-  काले-सफेद तिल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया जा सकता है। आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। घर-परिवार की जरूरत का सामान खरीदने में पैसा अधिक खर्च होगा। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातें साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रविवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी उच्च अधिकारी की सहायता से अपने काम पूरा करने की कोशिश करें। अहंकार की भावना से दूर रहें अन्यथा हाथ आती सफलता निकल जाएगी। मंगलवार के दिन पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार का लड़ाई झगड़ा न करें। सप्ताह के मध्य में बच्चों का मन नृत्य और संगीत की तरफ आकर्षित रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बनेगा। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें।
उपाय:- तांबे के लोटे से पानी पियें। काले और नीले रंग के वस्त्र न पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!