Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jun, 2026 04:18 PM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी ऊपर नीचे रह सकती है। अहंकार में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार न करें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन में समय अधिक व्यतीत होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कार्य को समय से पूरे करने का प्रयास करें, ताकि आने वाले समय में लाभ मिल सके।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य ही रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में परिस्थितियां मुश्किल रह सकती हैं। विदेशी कार्यों में निवेश करने से फिलहाल बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। मन उदास रह सकता है और किसी कार्य में रुचि कम होगी। मानसिक तनाव भी संभव है। सप्ताह के अंत में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। पिता की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। जल का अपव्यय न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन विदेशी काम की ओर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। मेहनत से किए गए कार्य पूरे होंगे। समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के अंत में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बृहस्पतिवार का व्रत करे।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहतर हो सकती है। कार्य करने के तरीके में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ भी हो सकता है। सप्ताह के अंत में कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें और बेकार के लड़ाई या विवाद से बचें।
उपाय :- सरस्वती मां को नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई गलत या अनैतिक कार्य न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। विदेशी कार्यों में तरक्की हो सकती है, लेकिनअंतिम निर्णय सोच-समझ कर लें। फैशन, डिजाइन कला आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन ठीक रहेंगे। कला रचना नृत्य इत्यादि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। नई तकनीकों को अपनाकर कार्य में वृद्धि कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा। जमीन खरीदने का विचार भी बन सकता है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत ठीक रहेगी। विदेशी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है और विदेशी शिक्षा की ओर भी मन आकर्षित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सप्ताह के अंत में पुराने कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे हालांकि समय का संतुलन बनाना ही समझदारी है। रविवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा और काम में पिता का साथ मिल सकता है।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में स्थानांतरण संभव है। कुछ अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं। निजी जरूरते ज्यादा बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में व्यस्तता अधिक होगी। शुक्रवार का दिन थोड़ा मध्यम हो सकता है, लेकिन सूझबूझ के काम लाभ के योग भी बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में विवादों से दूर रहें खुद पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घूमने की योजना बन सकती है। एक-दूसरे का साथ देंगे। सप्ताह के अंत में समय ठीक रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी और आपका का रुझान खेलकूद की ओर रहेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com