Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Sep, 2026 11:21 AM

मेष- इस सप्ताह आपके लिए बहुत सारे मंगलमय अवसर बांहे पसारे खड़े हैं। मां लक्ष्मी खोल देंगी कुबेर के खजाने का द्वार। मेहनत से कठीन कार्यों को
मेष- इस सप्ताह आपके लिए बहुत सारे मंगलमय अवसर बांहे पसारे खड़े हैं। मां लक्ष्मी खोल देंगी कुबेर के खजाने का द्वार। मेहनत से कठीन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। बजट बनाकर खर्चों को नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य के मामले में सुधार होगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।
उपाय- शिवलिंग पर 5 बादाम चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
वृष- इस वीक मंद पड़ा भाग्य उज्जवल होगा। आपके मीठे बोल किसी को भी अपने वश में करने की सामर्थ्य रखेंगे। आवश्यकता है तो बस मौके पर चौका मारने की। करियर में चल रही बाधाएं समाप्त होंगी, मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। समाज में रुतबा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और ध्यान पर जोर दें।
उपाय- पूजा घर में चढ़े मखाने रसोई में रखें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4
मिथुन- आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। निवेश और वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। कामकाजी जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां आ सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से राह आसान होगी। वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे। इच्छित नौकरी मिलेगी। आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
उपाय- हरे मूंग का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
कर्क- आपकी ऊर्जा और उत्साह उच्च रहेगा। शारीरिक रूप से आप सक्रिय महसूस करेंगे लेकिन अत्यधिक कामकाजी व्यस्तता से बचने की कोशिश करेंगे। बिखरे काम समेटने में वीक निकलेगा। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा। कारोबारी यात्रा से इच्छित लाभ होगा। जिसे चाहते है उसे दिल की बात कह दें। योग और ध्यान आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करेंगे।
उपाय- सबुदाने के 3 दानों पर आलता लगाकर तिजोरी में रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
सिंह- इस सप्ताह आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। हर क्षेत्र में आप उनसे बेहतर महसूस करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सोना ऊगलेगा। वर्क प्लेस पर आपकी प्रसिद्धि और मान-यश में बढ़ोतरी होगी। दो से तीन होने की इच्छा रखने वालों के घर में बच्चे की किलकारियां गुजेंगी। सेहत को लेकर निश्चिंत हो जाएं, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में निश्चित रूप से लाभ हो सकता है।
उपाय- लाल सेब भिखारी को दें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
कन्या- इस वीक महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत, धैर्य और समझदारी से आप किसी भी स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।
समय ये संकेत दे रहा है की आकस्मिक घटनाए आपको चौका सकती हैं। आपको अपनी योजना में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा। प्रियजन से उपहार पाकर खुश होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। पुराना चल रहा विवाद हल होगा, जिससे राहत की सांस लेंगे।
उपाय- पीली वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9
तुला- कार्ययोजना में बदलाव संभव हैं। कामकाजी क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनको परीक्षा में बढ़िया परिणाम मिलेंगे। आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता और सोच महत्वपूर्ण साबित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव और थकान से बचने के लिए आराम और पुनरुद्धार पर ध्यान दें।
उपाय- सफ़ेद कागज़ पर रोली से ज्ञान लिखकर पूजा घर में चढ़ाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
वृश्चिक- इस वीक किसी भी तरह की परीक्षा में सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। नए प्रस्तावों को आगे बढ़कर स्वीकारें, लाभ मिलेगा। नौकरी वालों को काम में तारीफ सुनने को मिलेगी। छात्रों को परीक्षा के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तब ही फल मिलेगा। मित्र से उपहार मिलेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
धनु- इस वीक किस्मत के तारे आपका स्वागत करेंगे। आपकी ऊर्जा गजब ढाएगी। जितनी भी सपने संजोए थे, वे पूरे होंगे। बिजनेस में अच्छे धन-लाभ के योग हैं। इस सप्ताह किया गया निवेश भविष्य में धन की बरसात करेगा। परिवार से चल रही अनबन समाप्त होगी। फैमिली में खुशहाली आएगी। दिल की सभी तमन्नाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुराने मर्ज खत्म होंगे।
उपाय- कौए को नमकिन खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
मकर- इस वीक आपके सभी मंद पड़े कामों को गति मिलेगी। रुके हुए सभी कामों को अमलीजामा पहनाएंगे। आर्थिक हालात अच्छे होंगे, यदि किसी का पैसा देना है तो वो भी देने में सक्षम होंगे। मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के बढ़िया मौके मिलेंगे। टीम वर्क और पेशेवर नेटवर्किंग पर ध्यान दें। सेहत को लेकर असावधानी बरतनी घातक होगी। संतुलित आहार अपनाएं।
उपाय- नीले धागे में पिरोया पीले फूलों का हार शनिदेव पर चढ़ाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8
कुंभ- इस वीक बुरे दिनों का अंत और सुख के सवेरे का उदय होगा। स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और वित्तीय स्थिति सुखद रहेगी। भविष्य के लिए शुभ संकेत मिलेंगे, जिससे आने वाला समय सुखमय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। धैर्य और समझदारी से काम लें। कही-सुनी बातों पर यकीन न करें।
उपाय- देसी घी से बना भोजन मां दुर्गा को भोग लगाकर परिवार में बांट दें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1
मीन- आपके लिए ये सप्ताह मंगलमय रहने वाला है। वित्तीय स्थिति में स्थिरता रहेगी। बजट और निवेश पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। प्रेम करने वाले विवाह करने का फैसला लेंगे और हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए विश्राम और योग पर ध्यान दें।
उपाय- किसी मेहनतकश मजदूर को छाता दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3