कुंभ और ग्रहों का है खास कनेक्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2019 03:53 PM

what is the connection between planets and kumbh

हमारे धर्म ग्रंथों में कुंभ पर्व पर किए जाने वाले स्नान को बेशुमार पुण्य प्रदान करने वाला तथा पापों को हरने वाला स्नान बता कर कुंभ पर्व की महिमा के बारे में बताया गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
हमारे धर्म ग्रंथों में कुंभ पर्व पर किए जाने वाले स्नान को बेशुमार पुण्य प्रदान करने वाला तथा पापों को हरने वाला स्नान बता कर कुंभ पर्व की महिमा के बारे में बताया गया है। पुराणों में कुंभ स्नान हज़ारों यज्ञ तथा अन्य पवित्र दिनों में किए जाने वाले स्नान की तुलना में कोटि-कोटि स्नानों के बराबर बताया गया है। युगों-युगों से वैदिक सनातन पर्व परम्परा में सबसे अधिक दिन तक चलने वाला यह महान पर्व विश्व के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। संभवत: यह पर्व समुद्र मंथन काल से ही चला आ रहा है। क्या आप जानते हैं कुंभ और ग्रहों का भी है खास कनैक्शन
PunjabKesari
प्रयाग कुंभ का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि यह 12 वर्षों के बाद गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है तब कुंभ मेले का आयोजन प्रयाग में किया जाता है। अन्य मान्यता के अनुसार मेष राशि के चक्र में बृहस्पति एवं सूर्य और चंद्र के मकर राशि में प्रवेश करने पर अमावस्या के दिन कुंभ का पर्व प्रयाग में आयोजित किया जाता है। एक अन्य गणना के अनुसार मकर राशि में सूर्य का एवं वृष राशि में बृहस्पति का प्रवेश होने पर कुंभ पर्व प्रयाग में आयोजित होता है।
PunjabKesari
उज्जैन का कुंभ सिंहस्थ कुंभ कहलाता है। सिंहस्थ का संबंध सिंह राशि से है। जब सिंह राशि में बृहस्पति एवं मेष राशि में सूर्य का प्रवेश होता है तब उज्जैन में कुंभ लगता है। इसके अलावा कार्तिक अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्र के साथ होने पर एवं बृहस्पति के तुला राशि में प्रवेश होने पर मोक्षदायक कुंभ उज्जैन में आयोजित होता है।

12 वर्षों में एक बार सिंहस्थ कुंभ मेला नासिक एवं त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होता है। सिंह राशि में बृहस्पति के प्रवेश होने पर कुंभ पर्व गोदावरी के तट पर नासिक में होता है। अमावस्या के दिन बृहस्पति, सूर्य एवं चंद्र के कर्क राशि में प्रवेश होने पर भी कुंभ पर्व गोदावरी तट पर आयोजित होता है। इसे महाकुंभ भी कहते हैं क्योंकि यह योग 12 साल में बनता है।
PunjabKesari
हरिद्वार का संबंध मेष राशि से है। कुंभ राशि में बृहस्पति का प्रवेश होने पर एवं मेष राशि में सूर्य का प्रवेश होने पर कुंभ का पर्व हरिद्वार में आयोजित किया जाता है। 
शाम को किया गया ये एक काम घर में पैसों की बाारिश कराता है(video)
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!