क्या है इन पक्षियों के पवित्र होने का राज ?

Edited By Lata,Updated: 24 Apr, 2019 05:39 PM

what is the secret of these birds being sacred

हमारे सनातम धर्म में बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें पवित्र माना गया है। उन्हीं में से है 10 चमत्कारी पक्षी, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे और जिनका महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हमारे सनातम धर्म में बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें पवित्र माना गया है। उन्हीं में से है 10 चमत्कारी पक्षी, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे और जिनका महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। तो चलिए जानते हैं इन पवित्र पक्षियों के बारे में जोकि इतने दिव्य माने गए हैं। जिनका आदर एवं सम्मान करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है।
PunjabKesari, kundli tv
जब कोई व्यक्ति सिद्ध हो जाता है तो कहते हैं कि उसने हंस पद को प्राप्त कर लिया है और वहीं जब कोई समाधि में चला जाता है तो कहते हैं कि वह परमहंस हो गया है। सनातन धर्म में परमहंस को सबसे बड़ा पद माना गया है। इसलिए हंस को प्यार एवं पवित्रता का प्रतीक माना गया है। 

शास्त्रों में माना जाता है कि नीलकंठ को देखने मात्र से ही भाग्य का दरवाजा खुल जाता है और अगर दशहरा पर्व पर इस पक्षी के दर्शन हो जाएं तो यह व्यक्ति के शुभ और भाग्य को जगा देता हैं। जिसके चलते दशहरे के दिन हर व्यक्ति इसी आस में छत पर जाकर आकाश को निहारता है, ताकि उसे नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए। 
PunjabKesari, kundli tv
मोर को पक्षियों का राजा माना जाता है। मोर शिव पुत्र कार्तिकेय का वाहन है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में लगा मोर पंख इस पक्षी की महत्ता को दर्शाता है। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है। सभी पुराणों और उपनिषदों में मोर का स्थान बहुत ऊंचा माना गया है। हिंदू धर्म में मोर की हत्या को महापाप माना गया है।

कबूतर को कपोत भी कहते हैं। यह शांति का प्रतीक माना गया है। भगवान शिव ने जब अमरनाथ में पार्वती को अजर-अमर होने के वचन सुनाए थे, तो कबूतरों के एक जोड़े ने यह वचन सुन लिए थे, तभी से वे अजर-अमर हो गए। 
PunjabKesari, kundli tv
सभी पक्षियों में गरूड़ को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। यह समझदार और बुद्धिमान होने के साथ तेज गति से उड़ने की क्षमता भी रखता है। गरूड़ के नाम पर एक पुराण भी है, जिसे गरूड़ पुराण कहते हैं। यह भारत का धार्मिक और अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी है। गरूड़ के बारे में पुराणों में कई कथाएं मिलती हैं। गरूड़ को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है।

कौआ को अतिथि आगमन का सूचक और पितरों का आश्रम स्थल माना गया है। श्राद्ध पक्ष में कौए को भोजन कराना अर्थात् अपने पितरों को भोजन कराना माना गया है। कौआ को भविष्य की घटनाओं का सूचक माना गया है।

गोरैया एक छोटी चिड़िया है। यह हल्की भूरे रंग या सफेद रंग में होती है। इसके शरीर पर छोटे-छोटे पंख और पीली चोंच व पैरों का रंग पीला होता है। यह चिड़िया मनुष्य के बनाए हुए घरों के आसपास रहना पसंद करती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार यह चिड़ियां जिस भी घर में या उसके आंगन में रहती है, वहां सुख और शांति बनी रहती है। 

धार्मिक ग्रंथों में बगुले से जुड़ी अनेक कथाओं का उल्लेख मिलता है। बगुला के नाम पर एक देवी का नाम भी है, जिसे बगुलामुखी कहते हैं। बगुले के संबंध में कहा जाता है कि ये जिस भी घर के पास के किसी वृक्ष आदि पर रहते हैं, वहां शांति रहती है और किसी प्रकार की अकाल मृत्यु नहीं होती।

उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता है। अमूमन लोग उससे डरते हैं। उल्लू को लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। वेदों में कहा गया है कि उल्लू का अपमान स्वयं मां लक्ष्मी का अपमान है। 
PunjabKesari, kundli tv
तोते का हरा रंग बुध ग्रह के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है की तोते को पालने से बुध की कुदृष्टी का प्रभाव दूर हो जाता है तथा इसको देखने मात्र से ही व्यक्ति का मन शीतल हो जाता है।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!