Edited By Jyoti,Updated: 16 Aug, 2019 04:08 PM
अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि जब हम किसी ज़रूरी काम या किसी खास मकसद से घर से बाहर जा रहे होते हैं तो अचानक से छींक आ जाती है। जिसके बाद हमारे मन में तमाम तरह की बातें आ जाती है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि जब हम किसी ज़रूरी काम या किसी खास मकसद से घर से बाहर जा रहे होते हैं तो अचानक से छींक आ जाती है। जिसके बाद हमारे मन में तमाम तरह की बातें आ जाती है। कुछ लोग तो इसे एक वैज्ञानिक हरकत समझकर अनदेखा कर देते हैं। क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार छींक मारने में शुभ-अशुभ जैसी कोई बात नहीं होती है। तो मान्यताओ आदि में विश्ववास रखने वाले लोग इसे अशुभ समझते हैं। अगर बड़े-बुर्जगों की बात करें तो इनके अनुसार अचानक से छींक आना शुभ नहीं होता। जिसके चलते लोग छींक का आना अशुभ ही माना जाता है। लेकिन अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर छींक बुरी नहीं होती। कहा जाता है समय और छींकने के प्रकार से इसके शुभ या अशुभ फल माने गए हैं। तो आइए जानते हैं रोजमर्रा की जिंदगी पर छींक का क्या आसर पड़ता है।
कहा जाता है अगर दाईं ओर छींक आई है तो यह सुख देने वाली होती है। इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता।
अगर घर से बाहर निकलते समय छींक सामने की हो तो जान लें कि आपका किसी के साथ झगड़ा होकर ही रहेगा। माना जाता है ऐसी छींक मृत्यु कारक और विनाश्क होती है।
इसके विपरीत अगर बाईं ओर से छींक आती है तो धन-लाभ होगा।
अगर पीठ पीछे की छींक आए तो इसे कुशल और सुख प्रदान करने वाली माना जाता है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार ऊपर की ओर की छींक शुभ फल और नीचे की ओर की छींक भय देने वाली होती है।
इसके अलावा बाईं ओर की पीठ पीछे छींक हो तो यात्रा करनी पड़ती है। तो वहीं अगर व्यापार आरंभ करने से पहले छींक आए तो इसे सफलता का सूचक माना जाता है।
शकुन शास्त्र के मुताबिक भोजन करने से पहले छींक की ध्वनि को सुनना अच्छा नहीं माना जाता।