छठी मैया को लगने वाले भोग की तैयारी में क्यों जरूरी है नया मिट्टी का चूल्हा? जानें खास नियम

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 11:43 AM

why clay stove used in chhath puja

हिंदू धर्म में छठ महापर्व का बहुत खास महत्व है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के लिए समर्पित है। चार दिनों  तक चलने वाले इस त्योहार में व्रती पूरी श्रद्धा,  निष्ठा और पवित्रता के साथ सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं।

Why Clay Stove Used In Chhath Puja : हिंदू धर्म में छठ महापर्व का बहुत खास महत्व है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के लिए समर्पित है। चार दिनों  तक चलने वाले इस त्योहार में व्रती पूरी श्रद्धा,  निष्ठा और पवित्रता के साथ सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं। छठ पूजा में  जितना महत्व सूर्य देव को अर्घ्य देने का है, उतनी ही अहमियत पूजा के लिए तैयार किए जाने वाले प्रसाद की भी होती है। इस महापर्व के दौरान ठेकुआ, खीर, कसार और अन्य पकवान बनाने के लिए कई घरों में नए मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि प्रसाद पकाने के लिए आमतौर पर आम की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपके कभी सोचा है कि छठ पूजा में गैस चूल्ह के बजाय मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद बनाने की परंपरा क्यों निभाई जाती है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक  मान्यताएं और जरूरी नियम के बारे में-

छठ पूजा में नए मिट्टी के चूल्हे पर ही क्यों बनता है प्रसाद?

छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठी मैया को अर्पित किया जाने वाला प्रसाद पूरी साफ-सफाई और सात्विक तरीके से तैयार होना चाहिए। इसी वजह से कई परिवारों में प्रसाद बनाने के लिए अलग से नया मिट्टी का चूल्हा तैयार किया जाता है। माना जाता है कि नया चूल्हा इस्तेमाल करने से प्रसाद बनाने की प्रक्रिया में पवित्रता बनी रहती है। इसका एक कारण यह भी है कि सामान्य रसोई में रोजमर्रा के कई तरह के भोजन बनते हैं, जबकि छठ का प्रसाद विशेष धार्मिक नियमों के अनुसार तैयार किया जाता है। हालांकि, यह परंपरा अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में थोड़ी अलग हो सकती है।

आम की लकड़ी से ही क्यों जलाई जाती है आग?

छठ पूजा के दौरान मिट्टी के चूल्हे में आग जलाने के लिए आम की लकड़ी का इस्तेमाल करने की परंपरा भी कई जगह प्रचलित है। हिंदू धार्मिक परंपराओं में आम के पेड़ को शुभ और पवित्र माना जाता है। आम की लकड़ी से जलने वाली आग पर जब प्रसाद तैयार किया जाता है तो उसकी सुगंध और पारंपरिक स्वाद अलग ही होता है। यही वजह है कि छठ पूजा में कई परिवार आज भी इसी पारंपरिक तरीके से प्रसाद बनाना पसंद करते हैं।

छठ पूजा में प्रसाद बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

साद बनाने से पहले मिट्टी के चूल्हे को साफ और शुद्ध स्थान पर स्थापित करें। कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल केवल पूजा का प्रसाद बनाने के लिए ही हो।

कई परिवारों में छठ का प्रसाद बनाने के लिए अलग और साफ बर्तनों का उपयोग किया जाता है। इससे पूजा की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलती है।

प्रसाद बनाने वाले स्थान, रसोई और आसपास की जगह को अच्छी तरह साफ रखें। प्रसाद तैयार करने वाले व्यक्ति को भी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

ठेकुआ, खीर और अन्य प्रसाद बनाने के लिए शुद्ध आटा, गुड़, चावल, दूध और घी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह की अशुद्धि न पहुंचे। प्रसाद को साफ कपड़े या बर्तन में सुरक्षित रखें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!