क्या आंखें भी खोल सकती हैं आपके ये गहरे राज़, जानें कैसे ?

Edited By Jyoti,Updated: 29 Jan, 2019 02:20 PM

your eyes can open these deep secrets about you

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के बहुत से रहस्यों के बारे में बताया गया है। इसमें मानव से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जो इंसान से संबंधित कई राज़ खोलता है। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के बहुत से रहस्यों के बारे में बताया गया है। इसमें मानव से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जो इंसान से संबंधित कई राज़ खोलता है। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं। इतना तो सब जानते ही हैं समुद्र शास्त्र में मनुष्य के जीवन से शरीर के एक-एक अंग के बारे में बताया है। बता दें इसमें आंखों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन किया गया है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की आंखें उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, वह किस काम में निपुण है आदि सब के बारे में बता सकती हैं। तो आइए जानते हैं आंखो के रंग के अनुसार कैसा होता है व्यक्ति का स्वभाव-

काले रंग की आंखें
कहा जाता है काले रंग की आंखों वालों का सिक्स सेंस बहुत ही अच्छा होता है। ये लगभग हर काम में माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने हर काम को करने से पहपल ही उसकी योजना बना लेते हैं और उसे पूरे मन से करते हैं। यही कारण होता है कि इनका हर काम बेहतर ढंग से पूरा होता है। बता दें जिन लोगों की आंखें काली होती है वो लोग काफी भरोसेमंद होते हैं। इन पर बिना सोचे-समझें भरोसा किया जा सकता है।
PunjabKesari, Black Eyes काली आंखें, Black eyes Imageभूरे रंग की आंखें
जिन लोगों की आंखें भूरी होती हैं वो स्वभाव से बड़े ही अच्छे होते हैं। इनके पूरे चेहरे में सबसे ज्यादा इनकी आंखें आकर्षित होती हैं। कहते हैं कि इनके व्यक्तित्व में सबसे अच्छी बात इनका आत्मविश्वास यानि सेल्फ कॉन्फिडेंस। ये कभी किसी के सामने अपनी कोई भी बात रखने से घबराते नहीं हैं। इसके अलावा ये हर मुश्किल घड़ी में बहुत समझदारी से काम लेते हैं। साथ ही ये अपने काम के प्रति बहुच दृढ़ निश्चय तरह के होते हैं।
PunjabKesari, Brown Eyes Image, Brown Eyes, भूरी आंखेंग्रे कलर की आंखें
ग्रे कलर की आंखों वाले लोग बहुत ही खुले दिमाग के होते हैं। कहा जाता है कि इन्हें अपने जीवन में आज़ादी पसंद होती है। इन लोगों के अंदर किसी तरह का रहस्य, राज़, ईर्ष्या या झूठ नहीं होता। ये जैसे बाहर से भी दिखते हैं, वैसे ही अंदर से होते हैं। ये लोगों की पीठ पीछे बुराई करना पसंद नहीं करते। समय और नई जनरेशन के साथ अपने आप में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं।
PunjabKesari, ग्रे आंखें, Grey Eyes, Grey Imageहरे रंग की आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हरे रंग की आंखों वाले बहुत ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें रहस्यमयी चीज़ों की खीज़ करना बेहद पंसद होता है। इसके साथ ही इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का शोक रहता है। अपने काम को लेकर ऐसे लोग हमेशा जोश से भरे रहते हैं। परंतु बता दें कि इन सब खूबियों के बावज़ूद इनमें एक कमी होती है कि ये दूसरों से जैलेस फील करते हैं।
PunjabKesari, Green Eyes, हरी आंखें, Green eyes image
अगर आप भी सर्दियों में कर रहे हैं तेल की मालिश तो हो जाएं सावधान (VIDEO)
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!