PIX: चार धाम का प्रवेश द्वार, धरती पर होते हैं स्वर्ग के दर्शन

Edited By ,Updated: 04 May, 2016 08:39 AM

char dham

हरिद्वार से 24 किलोमीटर दूर हिमालय की तलहटी में बसा है ऋषिकेश। इसे देव भूमि भी कहा जाता है। चारों और पहाड़ो से घिरा ऋषिकेश सुंदर दृश्य प्रस्तुत

हरिद्वार से 24 किलोमीटर दूर हिमालय की तलहटी में बसा है ऋषिकेश। इसे देव भूमि भी कहा जाता है। चारों और पहाड़ो से घिरा ऋषिकेश सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। तीन तरफ से पहाड़ो के बीच से बहती गंगा यहां की प्राकृतिक छटा में जादू पैदा करती है। ऋषिकेश में मौजूद हर स्थान को पवित्र माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर ध्यान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां आने के बाद लोग अपनी सारी शारीरिक थकान भूल कर तनाव मुक्त हो जाते हैं।

 
यहीं से जाएं चारों धाम 
इसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री का प्रवेश द्वार कहा जाता है। एक से एक प्राचीन मंदिरों के अलावा ऋषिकेश में पावन गंगा आकर्षण अनूठा है। ऋषिकेश में मंदिरों की अच्छी खासी संख्या है। कुछ मंदिर पुराने हैं जो प्राचीन काल के और कुछ नए मंदिर गंगा किनारे बने हैं। ऋषिकेश सिर्फ अध्यात्मिक रूप से मशहूर नहीं है बल्कि यहां तमाम खूबसूरत भावातीत ध्यान योग और प्राकृतिक चकित्सा केंद्र भी हैं। बद्रिनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री ऋषिकेश होकर जाते हैं। ऋषिकेश से ही चारों धाम की यात्रा का आरंभ होता है।
 
रोमांच भी है यहां 
योग में आपकी दिलचस्पी है तो फिर कई योग और ध्यान केंद्र आपको मिल जाएंगे। 
 
इनमें प्रमुख हैं : कैलाश आश्रम ब्रह्माविद्यापीठ, विट्ठल आश्रम और योग केंद्र, शंकराचार्य मेडिटेशन सेंटर, वनमाली गीता योगाश्रम, वेदांत आश्रम, वेदनिकेतन दयानंद, वानप्रस्थ आश्रम, ओंकारानंद आश्रम, योग निकेतन, परमार्थ निकेतन आदि। ऋषिकेश में आप योग के अतिरिक्त राफ्टिंग का भी आनंद ले सकते हैं गंगा की ठंडी लहरों पर राफ्टिंग का आनंद आप कभी भूल न पाएंगे। मन की शांति का केंद्र ऋषिकेश में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां आप मन की शांति पा सकते हैं।
 
1 ऋषिकेश के प्राचीन मंदिरों में हैं भरत मंदिर जिसे श्री राम ने अपने छोटे भाई के लिए बनाया था।
 
2 लक्ष्मण द्वारा बनाया गया लक्ष्मण झूले पर आप कुदरती खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।
 
3 गीता भवन मंदिर की दिवारों पर आप रामायण और महाभारत की कहानीयां पढ़ सकते हैं।
 
4 ऋषिकेश की त्रिवेणी घाट को बेहद पवित्र माना जाता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!