13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए 3600 करोड़ की मंजूरी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Jan, 2019 11:24 AM

3600 crores sanction for construction of 13 central universities

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को अगले 36 महीने में 3600 करोड़ रुपए की लागत से 13 नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी।

नई दिल्लीः केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को अगले 36 महीने में 3600 करोड़ रुपए की लागत से 13 नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी। नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों का गठन केंद्रीय विश्वविद्यालय कानून 2009 के तहत बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में होगा। 

 

इन 11 राज्यों में जहां एक - एक विश्वविद्यालय बनाए जाने  हैं वहीं जम्मू-कश्मीर में दो विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए आवर्ती लागत और परिसरों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के सृजन पर होने वाले खर्च की खातिर कैबिनेट ने 3639.32 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है । ये कार्य 36 महीने के अंदर पूरा होगा।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘कैबिनेट की तरफ से इन विश्वविद्यालयों के लिए पहले मंजूर 3000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त 1474.65 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।’’ मंत्री ने कहा कि इस पहल से अधिक संख्या में लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और शैक्षणिक सुविधाओं में क्षेत्रीय असंतुलन कम होगा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!