NIFT 2021: लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Feb, 2021 01:26 PM

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर निफ्ट के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर निफ्ट के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 14 फरवरी 2021 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 21 जनवरी, 2021 को बंद हो गए थे। इसके बाद संस्थान ने ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो सोमवार 25 जनवरी 2021 दोपहर 12 बजे खोल दी गई थी।उन्हें 28 जनवरी 2021 तक या उससे पहले nift.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने के लिए कहा गया था। अब एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।
NIFT 2021 admit card: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले NIFT की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एडमिट कार्ड