Daily horoscope : सितारों की चाल बताएगी आपका भविष्य, मेष से मीन तक पढ़ें पूरा राशिफल

Edited By Updated: 22 Dec, 2025 11:27 AM

rashifal in hindi

मेष : सरकार दरबार के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, अफसर भी

मेष : सरकार दरबार के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, अफसर भी मेहरबान-कंसिडरेट रहेंगे।

वृष: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मगर पांव फिसलने का डर।

मिथुन: सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए खान-पान में लापरवाही न बरतनी चाहिए, मन भी कुछ डरा-डरा सा रहेगा।

कर्क : कामकाजी कामों का सितारा अच्छा, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, घरेलू मोर्चा पर सद्भाव-तालमेल रहेगा।

सिंह : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए समझदारी के साथ उन्हें टैकल करें।

कन्या :  आप अपनी भागदौड़ से प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं, शुभ कामों में ध्यान।

Tarot Card Rashifal (22nd December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 22 दिसंबर-  बेताब-सा मोहब्बत का तू इन्कलाब है, मेरा जहां तेरी बांहों में ख्वाब है

 आज का राशिफल 22 दिसंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

तुला:  कोर्च कचहरी के कामों के लिए सितारा अच्छा, मान सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: मित्र तथा कामकाजी सहयोगी आपके हर प्रस्ताव पर आप का साथ देंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।

धनु :  लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को लाभ मिलेगा।

मकर :  अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी होगी।

कुंभ:  : ध्यान रखें कि उलझनों, झमेलों के कारण आपका कोई बना बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए।

मीन :  सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर आप किसी कारोबारी प्राॅब्लम पर कंट्रोल कर लेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!