क्या CBSE कक्षा 9 से 12वीं तक के सिलेबस में करेगा बदलाव, जानिए क्या है डिटेल

Edited By Riya bawa,Updated: 18 Apr, 2020 05:31 PM

cbse class 9 to 12 syllabus change due to lockdown

लॉकडाउन के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का सिलेबस चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसी चर्चा चल रही है कि सीबीएसई इन क्लासेज के सिलेबस में ...

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का सिलेबस चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसी चर्चा चल रही है कि सीबीएसई इन क्लासेज के सिलेबस में बदलाव कर सकता है।अब सवाल है कि बोर्ड ये बदलाव क्यों करेगा? अगर बदलाव होता है तो क्या बदलेगा? स्टूडेंट्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?

 CBSE

लॉकडाउन के कारण देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऑनलाइन क्लासेज चलाए जा रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण देश के हर बच्चे के लिए ये कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ज्यादातर जगहों पर जून तक स्कूल खोले जाएंगे। ऐसे में महीनों तक स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान होगा।

बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, 'क्लास 1 से 8वीं तक के लिए तो एनसीईआरटी (NCERT) ने एक्टिविटी कैलेंडर बना दिया है। हर सप्ताह स्टूडेंट्स को टीचर्स क्या पढ़ाएंगे, पैरेंट्स उन्हें कैसे पढ़ा सकते हैं, इसके बारे में बता दिया गया है। लेकिन क्लास 9 से 12वीं के लिए सीबीएसई हालातों की समीक्षा कर रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!