हैप्पीनेस क्लास: दिल्ली के स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन

Edited By Updated: 18 Jul, 2019 12:31 PM

happiness class infrastructure of delhi schools excellent

दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस कैरिकुलम को...

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के हैप्पीनेस कैरिकुलम को समझने और दिल्ली के स्कूलों का शैक्षिक मॉडल का अध्ययन करने के उद्देश्य से मेघालय के शिक्षा मंत्री लाहमेन रिम्बुई ने बुधवार सुबह उप-मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राउस एवेन्यू स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया और लाहमेन रिंबुई स्कूल की एक हैप्पीनेस क्लास में जाकर बैठ गए। हैप्पीनेस कैरिकुलम क्लास के अनुभव के बाद उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। 

PunjabKesari

इस दौरान मेघालय के शिक्षा मंत्री लाहमेन रिंबुई ने कहा कि हमने जितने भी राज्यों में स्कूल देखे हैं उनमें दिल्ली सरकार के स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे बेहतरीन है। यहां के शिक्षक बहुत अच्छे हैं। हैप्पीनेस क्लास आज के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं यहां यह देखने आया हूं कि मेघालय में हम इसे कैसे लागू कर सकते हैं। मैंने मेघालय की शिक्षा व्यवस्था को संशोधित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। मैं यह देखने आया हूं कि क्या इसे वहां लागू किया जा सकता है या इसे हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के आधार पर संशोधित किया जा सकता है। मैं बिल्कुल खुले मन से यहां सीखने के लिए आया हूं और मैं यह अनुभव अपने अधिकारियों के साथ साझा करूंगा। मैं हैप्पीनेस कैरिकुलम को समझने के लिए मेघालय से शिक्षा अधिकारियों को भी यहां भेजूंगा। 

इसके बाद उन्होंने हैप्पीनेस करिकुलम की माइंडफुलनेस क्लास में हिस्सा लिया। जिसके अनुभव पर रिंबुई ने कहा कि फंड की कमी के कारण हर सरकार के अपने मुद्दे हैं और सब कुछ एक साथ नहीं किया जा सकता है। लेकिन मैंने आज जो देखा उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। आज शिक्षकों और बच्चों के साथ मेरी बातचीत से मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें मिलजुल कर काम करना है। हमें मिलजुल कर आगे बढऩा है। दोनों राज्य शिक्षा के मॉडल के बारे में विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। हैप्पीनेस कैरिकुलम के लॉन्च के पहले साल पर हम 15 दिन का हैप्पीनेस उत्सव मना रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!