शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 964 अंक उछला, निफ्टी 24,330 के पार बंद

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 03:32 PM

stock market buoyant bse surges 964 points nifty closes above 24 330

शुक्रवार (17 जुलाई) को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दिनभर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 964.58 अंक चढ़कर 78,151.45 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 261.55 की बढ़त के साथ 24,334.30 के स्तर पर...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार (17 जुलाई) को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दिनभर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 964.58 अंक चढ़कर 78,151.45 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 261.55 की बढ़त के साथ 24,334.30 के स्तर पर बंद हुआ। IT शेयरों में खरीदारी, वैल्यू बाइंग जैसे कई फैक्टर के कारण बाजार में आज रौनक दिखी।

शेयर बाजार में तेजी के कारण....

IT शेयरों में बढ़त

आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी ने बाजार की तेजी को गति दी। Tech Mahindra के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे कंपनी के भविष्य के कारोबार को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा। Nifty IT इंडेक्स 1.29 प्रतिशत बढ़ा। टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 1.6 प्रतिशत, टीसीएस में 1.7 प्रतिशत, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में 1.5 प्रतिशत और HCL Tech में 2.4 प्रतिशत की तेजी दिखी।

Jio Financial के नतीजों से शेयर में उछाल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 4 फीसदी उछला, कंपनी का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156 प्रतिशत और रेवेन्यू 227 प्रतिशत बढ़ा। 

वैल्यू बाइंग से निवेशकों का भरोसा मजबूत

विश्लेषकों के अनुसार, हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने बड़ी कंपनियों के शेयरों में वैल्यू बाइंग की। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में खरीदारी से बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक बना रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!