Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jul, 2026 11:25 AM

भारत के संगठित अपराध जगत और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एफबीआई ने पंजाब के कुख्यात 'जग्गू भगवानपुरिया गैंग' के कथित सक्रिय सदस्य नीतीश कौशल को अमेरिका के वर्मोंट (Vermont) राज्य से...
FBI Arrested Gangster Nitish Kaushal : भारत के संगठित अपराध जगत और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एफबीआई ने पंजाब के कुख्यात 'जग्गू भगवानपुरिया गैंग' के कथित सक्रिय सदस्य नीतीश कौशल को अमेरिका के वर्मोंट (Vermont) राज्य से गिरफ्तार कर लिया है।
बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि नीतीश कौशल को कुछ ही दिनों पहले एफबीआई की Most Wanted अपराधियों की सूची में डाला गया था, जिसके तुरंत बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है। बता दें कि नीतीश पर हत्या, जबरन वसूली (रंगदारी), ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे कई संगीन अंतरराष्ट्रीय जुर्म दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: 'Don't go बम है, प्लीज...' अहमदाबाद जाने वाली IndiGo Flight के टॉयलेट में मिला नोट, मचा हड़कंप
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी ने बीते दिन इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की। एफबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीतीश कौशल के वांटेड प्रोफाइल पर "Captured" (गिरफ्तार) का लाल टैग लगा दिया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है कि यह गिरफ्तारी ठीक किस तारीख को हुई और इसमें कौन-कौन सी स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां शामिल थीं।
एफबीआई की जांच रिपोर्ट में भारत से जुड़े इस आपराधिक गिरोह को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। एफबीआई के मुताबिक नीतीश कौशल 'जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप' (Bhagwanpuria OCG) का एक बेहद मुख्य और खतरनाक मोहरा है।
यह भी पढ़ें: Train accident: स्कूल पहुंचने से पहले ही उजड़ गईं खुशियां, ट्रेन ने कार को रौंदा, छात्रों समेत 3 की दर्दनाक मौत
इस गैंग का जन्म भले ही पंजाब की धरती पर हुआ हो लेकिन इसका नेटवर्क सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य बड़े राज्यों तक फैल चुका था। जांच एजेंसी का आरोप है कि नीतीश कौशल अमेरिका में बैठकर इस गिरोह के लिए फिरौती, अपहरण और विरोधी गुटों पर जानलेवा हमलों की साजिश रचता था और उन्हें अंजाम देता था।