नोएडा: पारस टिएरा सोसायटी के फ्लैट में AC फटने से लगी आग, टला बड़ा हादसा

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 09:53 AM

noida fire breaks out in a paras tierra society flat due to ac explosion

नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने की  घटना सामने आई है। राहत भरी खबर यह है कि बड़ा हादसा टला है। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद AC में एक...

नेशनल डेस्क: नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने की  घटना सामने आई है। राहत भरी खबर यह है कि बड़ा हादसा टला है। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद AC में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। धमाके और आग की खबर मिलते ही पूरी सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

मेंटेनेंस टीम की सूझबूझ से पाया काबू

आग लगने के तुरंत बाद सोसायटी की मेंटेनेंस टीम हरकत में आई। टीम ने बिना वक्त गंवाए परिसर में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम और अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया और चंद मिनटों में ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई और सुरक्षा के लिहाज से पूरे फ्लैट की जांच की।

कोई हताहत नहीं

शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना की मुख्य वजह AC में हुआ शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह रही कि समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!