बहुत पुराना है ताजिए का इतिहास,जानें कैसे है खास

Edited By Sonia Goswami,Updated: 21 Sep, 2018 09:11 AM

historical news

इमाम हुसैन की कब्र की नकल को उर्दू में ताजिया कहा जाता है। ताजिया सोने, चांदी, लकड़ी, बांस, स्टील, कपड़े और कागज से तैयार किया जाता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को हुसैन की शहादत की याद में गम और शोक के प्रतीक के तौर पर जुलूस के रूप में ताजिया निकाला...

इमाम हुसैन की कब्र की नकल को उर्दू में ताजिया कहा जाता है। ताजिया सोने, चांदी, लकड़ी, बांस, स्टील, कपड़े और कागज से तैयार किया जाता है। मुहर्रम की 10वीं तारीख को हुसैन की शहादत की याद में गम और शोक के प्रतीक के तौर पर जुलूस के रूप में ताजिया निकाला जाता है। ताजिये का जुलूस इमामबारगाह से निकलता है और कर्बला में जाकर खत्म होता है। ताजिये के बारे में कहा जाता है कि इसकी शुरुआत तैमूर के दौर में हुई। आइये आज इस मौके पर ताजिये का इतिहास जानते हैं....

ईरान, अफगानिस्तान, इराक और रूस के कुछ हिस्सों को जीतते हुए तैमूर 1398 ईस्वी के दौरान हिंदुस्तान पहुंचा। उसके साथ 98000 सैनिक भी भारत आए। उसने दिल्ली में मुहम्मद बिन तुगलक को हराकर खुद को शहंशाह घोषित किया। 

PunjabKesari
तैमूर का संबंध मुस्लिमों के शिया समुदाय से था। वह मुहर्रम के महीने में हर साल इराक जरूर जाता था लेकिन बीमारी की वजह से एक साल नहीं जा पाया। उसको दिल की बीमारी थी, इसलिए चिकित्सकों ने उसे सफर करने से मना किया था। 

तैमूर के दरबारियों ने सोचा कि मुहर्रम के दौरान कुछ ऐसा किया जाए जिससे वह खुश हो जाए। उस समय के शिल्पकारों को दरबारियों ने जमा किया और उनलोगों को इराक के कर्बला में स्थित इमाम हुसैन की कब्र का नकल बनाने का आदेश दिया। कुछ शिल्पकारों ने बांस की कमाचियों से इमाम हुसैन की कब्र का ढांचा तैयार किया। ढांचे को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया। उसका नाम ताजिया दिया गया। ताजिये को पहली बार 801 ईस्वी में तैमूर लंग के महल के परिसर में रखा गया।

PunjabKesari

तैमूर के इस ताजिये की धूम बहुत जल्द पूरे देश में मच गई। देश भर से राजे-रजवाड़े और श्रद्धलु उन ताजियों को देखने के लिए पहुंचने लगे। तैमूर को खुश करने के लिए अन्य रियासतों में भी यह परंपरा शुरू हो गई। खासतौर पर दिल्ली के आसपास के इलाकों में।

ताजिये की यह परंपरा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार में चली आ रही है। रोचक बात यह है कि खुद तैमूर के देश उज्बेकिस्तान या कजाकिस्तान और शियाओं की बहुलता वाले देश जैसे ईरान में ताजिये की परंपरा का कोई जिक्र नहीं मिलता है। 

गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद 1404 ईस्वी में तैमूर समरकंद वापस चला गया। 19 फरवरी, 1405 ईस्वी को तैमूर का कजाकिस्तान में निधन हो गया। लेकिन तैमूर के जाने के बाद भी भारत में यह परंपरा जारी रही। तैमूर के पतन के बाद मुगलों ने भी इस परंपरा को जारी रखा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!