Edited By Riya bawa,Updated: 27 Dec, 2019 12:12 PM
आज की सक्सेस स्टोरी में मिलिए 2016 में यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में पहले प्रयास में 50 वीं रैंक पाने वाली सुरभि गौतम ...
नई दिल्ली: हर जीवन की कहानी एक सी नहीं होती, लेकिन किसी मोड़ पर कुछ ऐसा होता है जिससे पूरी कहानी बदल जाती है। बहुत से उम्मीदवार अपना ख्वाब पूरा करने के लिए वर्षों तैयारी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो पहले ही प्रयास में और बेहद कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। इन्हीं होनहारों में से सुरभि गौतम एक हैं।
आज की सक्सेस स्टोरी में मिलिए 2016 में यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में पहले प्रयास में 50 वीं रैंक पाने वाली सुरभि गौतम से। सुरभि मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमदरा गांव से हैं। वे यूनिवर्सिटी टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
बचपन से रहीं होशियार छात्र
छोटे से गांव से आने वाली सुरभि बचपन होशियार छात्र रहीं। शुरुआती स्कूली दिनों से ही, सुरभि अपनी कक्षा में अव्वल आया करती थीं। 10वीं और 12वीं क्लास में भी उन्होंने बिना किसी बाहरी मदद और सीमित संसाधनों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। पेशे से उनके पिता सिविल कोर्ट में वकील और मां शिक्षक रहीं।
12वीं के बाद क्रैक किया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
12वीं के तुरंत बाद, सुरभि ने राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को क्रैक किया। वह अपने गांव की पहली लड़की थी जो शहर में उच्च अध्ययन के लिए स्थानांतरित गईं। उन्होंने भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग पूरी की।
इन परीक्षाओं में हासिल की सफलता
यूपीएससी सिविल सेवा देने से पहले, सुरभि ने एक साल के लिए BARC में बतौर परमाणु वैज्ञानिक के रूप में काम किया। उन्होंने GATE, ISRO, SAIL, MPPSC PCS, SSC CGL, Delhi Police और FCI एग्जाम भी क्रैक किए। 2013 में हुए IES एग्जाम में भी AIR 1 हासिल की।
अंग्रेजी बोलने में असमर्थ
जीवन भर अच्छे ग्रेड पाने के बावजूद भी कॉलेज में अंग्रेजी बोलने में असमर्थता का सामना किया। अंग्रेजी ठीक से नहीं बोलने की वजह से क्लास में कई बार उनका मजाक उड़ाया गया लेकिन, फिर भी, उसने उम्मीद नहीं खोई और कड़ी मेहनत से सबसे कठिन परीक्षा को क्रैक किया।