Edited By pooja,Updated: 19 Jun, 2018 10:33 AM
भारतीय रेलवे के साउथ ईस्ट सेंट्रल ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, इसमें स्टेशन मास्टर, गार्ड और पोर्टर पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के साउथ ईस्ट सेंट्रल ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, इसमें स्टेशन मास्टर, गार्ड और पोर्टर पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
पदों का विवरण
भर्ती में स्टेशन मास्टर के 8 पद, गार्ड के 10 पद, कंट्रोलर का 1 पद और पोर्टर के 5 पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती में 65 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए www.secr.indianrailways.gov.in पर जाएं और वेबसाइट पर इन पदों के लिए अप्लाई भी कर दें।