Edited By rajesh kumar,Updated: 25 Aug, 2021 04:02 PM
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.nic.in पर जारी किए हैं।
एजुकेशन डेस्क: संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.nic.in पर जारी किए हैं। ऐसे में परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक किया जाएगा
परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6.30 तक आयोजित की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 से प्रारंभ हुई थी। इस बार प्रवेश परीक्षा में कुल 3,54,757 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, jeecup.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।