Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Nov, 2021 02:17 PM
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते...
एजुकेशन डेस्क: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 9, 11, 12, 13, 15, 16 और 17 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के अनुसार परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर COVID-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य रहेगा। इससे पहले, उपरोक्त परीक्षा अप्रैल 2021 के महीने में आयोजित होने वाली थी, जो देशभर में COVD-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
- अब DSSSB Junior Clerk Admit Card 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
- लॉगइन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड