RSMSSB Patwari Admit Card 2021: पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 02:15 PM

patwari recruitment exam admit card issued

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान के जरिए कुल 5378 पदों पर भर्तियां की...

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान के जरिए कुल 5378 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

राजस्थान सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा। दो शिफ्टों में एग्जाम का आयोजन होगा, जिसमें से पहले शिफ्ट सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस वैलिड आईडी लाना अनिवार्य है। 

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए 15 लाख 62 हजार 995 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिसमें से 5 लाख 2 हजार 307 महिला उम्मीदवार हैं। पहले पदों की संख्या 4421 थी। जिसके बाद 957 पद बढ़ाए गए हैं, इनमें 4615 पद नॉन टीएसपी और 763 पद टीएसपी एरिया के हैं। कुल मिलाकर अब 5378 पदों पर भर्तियां होंगी।

RSMSSB Patwari Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए RSMSSB Patwari Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें।

डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!