MP में पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन करोड़ का प्रावधान

Edited By Sonia Goswami,Updated: 28 Jul, 2018 04:01 PM

provision of three crore for strengthening of libraries in mp

मध्यप्रदेश में संचालित पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

भोपालः मध्यप्रदेश में संचालित पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के 36 जिला मुख्यालयों में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा भोपाल में मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय और स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी का भी संचालन किया जा रहा है। 

 

इनके सुदृढ़ीकरण के लिए इस वर्ष करीब 3 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन योजना में चयनित जिला पुस्तकालय, खण्डवा के उन्नयन के लिए 18 लाख 50 हजार रुपए और इंदौर के अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिये करीब 22 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही शिवपुरी के पुस्तकालय के लिये 13.14 लाख, सतना के शासकीय बरमेन्द्र पुस्तकालय नागौद के लिए 2 लाख 28 हजार, जिला पुस्तकालय मण्डला के लिए करीब 22 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। 

 

इसके साथ ही केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर के लिये 10 लाख, जबलपुर केन्द्रीय पुस्तकालय के लिए 42 लाख 71 हजार और शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा के लिये 16 लाख 65 हजार रुपये मंजूर किये गये हैं। जिला पुस्तकालयों के उन्नयन के लिये प्रति पुस्तकालय तीन लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!