Edited By pooja,Updated: 23 Oct, 2018 12:42 PM
रेलवे बोर्ड ने ग्रुप ''सी'' असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्निशियन पदों पर होने वाली कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का रिजल्ट जानकारी के अनुसार अक्टूबर के
नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप 'सी' असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्निशियन पदों पर होने वाली कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का रिजल्ट जानकारी के अनुसार अक्टूबर के लास्ट में ही आ जाएगा। यानी 31 अक्टूबर तक रिजल्ट आने की संभावना है। बता दें, रेलवे की कुल 64,371 भर्ती में से 27,795 भर्ती असिस्टेंट लोको पायलट की निकाली है, जबकि 36,576 पद अन्य टेक्निशियन पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। इन पदों के लिए 9 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का समय 1 घंटा था।
कैसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर "RRB Group C ALP, Technician Result 2018" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।