Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 11:14 AM
बलिया और बेरली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अंग्रेजी का पेपर लीक हुअा ...
नई दिल्ली : बलिया और बेरली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अंग्रेजी का पेपर लीक हुअा है। दरअसल,प्रश्न पत्र लीक होने से कई छात्रों ने पेपर की तैयारी कर ली है। जानकारीे के मुताबिक अब पेपर ऑनलाइन सर्कुलेट किया जा रहा है। ये परीक्षा सुबह 7:30 बजे शुरू होनी थी पर पेपर पहले से छात्रों के हाथ में था। इसे व्हाट्सएप पर छात्र शेयर भी कर रहे थे। दरअसल यह खबर मिलते ही महकमे में ख्ालबली मच गई है। पिछले साल भी उत्त्तर प्रदेश में इस तरह से पेपर लीक का मामला सामने आया था। उस समय इसे लेकर प्रशासन की कड़ी आलोचना की गई थी।