Edited By Riya bawa,Updated: 17 May, 2020 02:32 PM
कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से लोगों की नौकरियां चली गई है। ऐसे में अब इस संकट काल में उत्तर प्रदेश से एक अच्छी खबर सामने आई है। यूपी सरकार की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के लिए शासन की ओर से बीते शनिवार...
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से लोगों की नौकरियां चली गई है। ऐसे में अब इस संकट काल में उत्तर प्रदेश से एक अच्छी खबर सामने आई है। यूपी सरकार की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के लिए शासन की ओर से बीते शनिवार को जिलेवार रिक्तियों का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
ये भर्तियां है शमिल
सबसे अधिक 2500 पदों पर सीतापुर जिले में भर्ती होगी. इसके अलावा हरदोई में 2450, जौनपुर में 2270, कुशीनगर में 2220, बदायूं और लखीमपुर खीरी में 2100 पद और गाजीपुर में 1920, बलिया में 16000, आजमगढ़ में 1550, कन्नौज में 1500 पदों के साथ गाजियाबाद में सबसे कम दो पदों पर भर्ती होगी. शासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में दो हजार से अधिक और 31 जिलों में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
लखनऊ में सहायक अध्यापक 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी इसके अलावा नोएडा में 140, प्रयागराज में 990, गोरखपुर में 1250 पद भरे जाएंग। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद बीते शनिवार को आंसर की जारी की गई थी।