Visa Application: जाने कैसे भरे भारत के लिए वीजा एप्लीकेशन फॉर्म, ये 10 टिप्स आएंगे काम

Edited By pooja,Updated: 05 Dec, 2018 04:08 PM

visa application form

आपने सूना होगा कि मेरा वीजा लग गया है मैं विदेश जा रहा हूं। वीजा असल में होता क्या है ये सोचा कभी। आइए आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

नई दिल्ली :  आपने सुना होगा कि 'मेरा वीजा लग गया है मैं विदेश जा रहा हूं।' वीजा असल में होता क्या है ये सोचा कभी। आइए आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 


वीजा किसी भी दूसरे देश से आने वाले लोगों के लिए परमिशन लेटर की तरह होता है। किसी दूसरे देश के नागरिक को भारत में आने के लिए भी वीजा की जरूरत पड़ती है। वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


ऐसे कर सकते हैं आवेदन 
1. सबसे पहले अ़ॉफिशियल वेबसाइट indianvisaonline.gov.in पर जाएं। वहां एक ऑरेंज कलरबटन होगा जिस पर “Regular Visa Application” लिखा होगा। इस पर क्लिक करें। 

2. वीजा फॉर्म में संबंधित जानकारियां भरें। जैसे - आप किस देश से वीजा का फॉर्म भर रहे हैं, या किस डेट को जाना है विदेश। इसके अलावा कुछ पर्सनल डिटेल्स भी वहां आपको भरना होगा। सबसे अंत में कैप्चा कोड भरकर “Continue” वाले बटन पर क्लिक करें। 

3. फॉर्म के अगले हिस्से में आपको कुछ पर्सनल जानाकारियां देनी होंगी। यहां आपको एक टेम्पोरेरी एप्लीकेशन आईडी दी जाएगी। इसे आप कहीं लिख लें। इसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब किसी वजह से आप फॉर्म पूरा नहीं भर पा रहे हों। इस आईडी की मदद से आप दुबारा फॉर्म भरने का काम वहीं से शुरू कर पाएंगे जहां आपने इसे छोड़ा था। 

4. फॉर्म के अगला हिस्सा दो भागों में होगा। पहले में आपको एप्लीकेशन डिटेल्स देनी होगी। वहीं दूसरे हिस्से में पासपोर्ट डिटेल्स की जानकारी देनी होगी। दोनों हिस्सों को भरने के बाद “Save and Continue” पर क्लिक करें। 

5. इसके बाद फॉर्म के अगले हिस्से में आपको अपने एड्रेस के बारे में जानकारी देनी होगी। साथ ही आपके माता और पिता की डिटेल्स को भी भरना होगा। इन सबके साथ आपको अपना एक मोबाइल फोन नंबर भी देना होगा जिस पर आपसे बात की जा सके। बिना फोन नंबर भरे आप फॉर्म के अगले पेज पर नहीं जा सकते। 

6. इसके बाद आपसे आपके मैरिटल स्टेटस के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही आपको अपने प्रोफेशन की भी जानकारी देनी होगी। सारी चीजें भरने के बाद “Save and Continue” या “Save and Temporarily Exit” पर क्लिक करना है। 

7. आगे आपके सामने Visa Details Form आएगा। इसमें आपको वीजा से संबंधित डिटेल्स प्रोवाइड करानी होगी। जैसे - आप किस तरह का वीजा चाहते हैं? एंट्रीज की संख्या, आने का उद्देश्य, आदि। अंत में आपको यह भी बताना होगा कि आपने इससे पहले कभी भारत के वीजा के लिए आवेदन किया है या नहीं? और पिछले 10 सालों में आपने किन-किन देशों की यात्राएं की हैं। 

8. अगले पेज पर आपको यह भी बताना होगा कि क्या आपने पिछले 3 साल में किसी सार्क देश की यात्रा की है या नहीं। साथ ही पेज के अंत में आपको भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति का रिफरेंस भी देना होगा। 

9. सबसे अंत में आपको अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होता है। इसके लिए पेज पर दिए "choose File" ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। फोटो choose करने के बाद अपलोड बटन पर क्लिक करें। 

10. फॉर्म पूरा भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें। इसमें आपको दो जगह साइन करना होगा। पहला फोटोग्राफ के नीचे और दूसरा पेज के सबसे अंत में “Declaration” वाले कॉलम में। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!