Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Jun, 2026 01:53 PM

Who Is Gauri Spratt : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि 61 वर्षीय अभिनेता जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद आमिर...
Who Is Gauri Spratt : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि 61 वर्षीय अभिनेता जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद आमिर खान ने भी कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर गौरी कौन हैं और क्या करती हैं। आमिर खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी लोगों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आमिर खान की कथित होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट के बारे में कुछ खास बातें।
कौन है आमिर खान की होने वाली बीवी गौरी स्प्रैट
आपको बता दें कि आमिर खान की होने वाली बीवी गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं। गौरी स्प्रैट का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वः ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में सक्रिय हैं और इसी क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। गौरी एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। उनके दादा फिलिप स्प्रैट ब्रिटिश मूल के थे और भारत के के स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े रहे थे।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं Gauri Spratt ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी की पढ़ाई-लिखाई की तो उन्होंने ब्लू माउंटेन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट्स से फैशन स्टाइलिंग में पढाई की है।

दूसरी शादी कर रही हैं गौरी स्प्रैट
गौरी स्प्रैट के पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर खान के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं। पहले वाले पति से उनका एक 7 साल का बेटा भी है।
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
खबरों के मुताबिक 25 साल पहले दोनों एक फ्रेंड के जरिए मिले थे लेकिन उसके बाद दोनों की कोई मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद आमिर खान अपनी चचेरी बहन के जरिये दोनों संपर्क में आये थे। कुछ समय बाद जब दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हुई, तो उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होने लगा। लगातार मुलाकातों और बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे और उनके बीच खास जुड़ाव बन गया। यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं और जल्द ही इसे शादी का नाम देने वाले हैं।
