Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Aug, 2026 07:16 PM

Aamrapali Dubey : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलटी शो भोजपुरी बवाल को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास इच्छा साझा की। अपने करीबी दोस्त और को-स्टार दिनेश...
Aamrapali Dubey : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलटी शो भोजपुरी बवाल को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास इच्छा साझा की। अपने करीबी दोस्त और को-स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि वह बिना शादी किए भी मां बनना चाहती हैं। हालांकि, उन्हें साफ़ किया कि उनकी इच्छा एक बच्चे को गोद लेने की है और वह एक बेटी को अपनाकर उसकी परवरिश करना चाहती हैं।
बिन ब्याहे मां बनेंगी आम्रपाल
शो के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में बचपन से ही सोच रखा था ये अचानक नहीं है। मैंने बहुत देर तक इस बारे में सोचा और इस नतीजे पर पहुंची की मैं एक बेटी को गोद लूंगी।
अपने अंदर के प्यार को बच्चे के साथ बांटना चाहती हूं
एक्ट्रेस की ऐसी बात सुनकर दिनेश लाल यादव निरहुआ भी चौंक गए और उन्होंने पूछा कि आखिर वो ऐसा क्यों करना चाहती हैं तो उन्होंने बताया, यह आज का नहीं है। बचपन से ही उन्होंने इस बारे में सोचा हुआ था। जब भी वो छोटे बच्चे को देखती हैं तो उन्हें गोद में लेने का मन करता है, प्यार करने का मन करता है। मुझे हमेशा से ही बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है। इसलिए उन्हें लगता है कि वो एक बच्चा गोद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेरे अंदर का सारा प्यार में बच्चे के साथ शेयर करना चाहती हूं।
आम्रपाली ने आगे कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह सिर्फ एक भावनात्मक लगाव है लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी दिली इच्छा है। उन्होंने महसूस किया कि उनके भीतर जो ममता और स्नेह है, उसे किसी बच्चे के साथ साझा करना ही उनकी सबसे बड़ी चाहत है।
शादी हो या न हो मुझे बच्चा चाहिए
इसी के साथ आम्रपाली ने कहा कि मैं जिंदगी में हर चीज के साथ समझौता कर सकती हूं लेकिन इसके साथ नहीं। यह एक ऐसी चीज है जो मुझे हमेशा से ही चाहिए थी और वो है एक बच्चा।
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा की शादी हो या न हो इसकी मुझे कोई चिंता नहीं है लेकिन मेरे लिए बच्चा सबसे पहले है। शादी तो बाद में भी हो सकती है लेकिन बच्चा तो मुझे अभी चाहिए। आमलोग पहले शादी करते हैं फिर बच्चा लेकिन मैं सबसे अलग हूं।