Edited By Manisha,Updated: 30 Sep, 2026 04:02 PM

प्राइम वीडियो ने रियलिटी शो ‘एलायंस’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। शो का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को होगा। कुणाल खेमू एक बार फिर शो से जुड़े नजर आएंगे, जबकि इस सीजन में नए ट्विस्ट और चुनौतियां देखने को मिलेंगी।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो ने अपने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘एलायंस’ के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। शो का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को होगा और इसे सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। पहले सीजन में रणनीति, बदलते गठबंधन और मानसिक-शारीरिक चुनौतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब दूसरे सीजन में खेल को पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बनाने का दावा किया जा रहा है।
क्या था पहले सीजन का फॉर्मेट?
‘एलायंस’ भारत में बनाया गया डच रियलिटी फॉर्मेट है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है और बनिजय एशिया ने इसका निर्माण किया है। पहले सीजन में कुणाल खेमू ने शो को होस्ट किया था। इसमें 16 सेलिब्रिटी ‘एलायज’ को एक रहस्यमयी एच.क्यू. में रखा गया था, जहां उन्हें ‘द सिस्टम’ के निर्देशों के मुताबिक अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को गठबंधन बनाने के साथ-साथ रणनीति और समझदारी से खेल को आगे बढ़ाना था।
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
सीजन 2 में क्या होगा खास?
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने बताया कि पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया के बाद टीम ने दूसरे सीजन को जल्द लाने का फैसला किया। उनके मुताबिक, इस बार दांव पहले से बड़े होंगे और गेमप्ले में ज्यादा रणनीति और ड्रामा देखने को मिलेगा। साथ ही ‘सिस्टम’ में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे, जिससे ‘एलायज’ के सामने नई चुनौतियां आएंगी।
बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने कहा कि शो में रणनीति और इंसानी व्यवहार के बीच का तनाव इसे दिलचस्प बनाता है। उनके मुताबिक, दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट्स की चुनौतियों के साथ उनके फैसले और रिश्ते भी खेल का अहम हिस्सा होंगे। वहीं, ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर मृणालिनी जैन ने बताया कि शो के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए इस बार गेम में कई नए बदलाव किए गए हैं।
फिर नजर आएंगे कुणाल खेमू
सीजन 2 में कुणाल खेमू एक बार फिर शो से जुड़े नजर आएंगे। पहले सीजन में उन्होंने होस्ट के तौर पर अपनी मौजूदगी और हास्य अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया था। अब नए सीजन में उनके साथ कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा ट्विस्ट और चुनौतियों का सामना करना होगा। ‘एलायंस’ का दूसरा सीजन 14 जनवरी 2027 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।