अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ के नए सीजन में होगा प्यार और दोस्ती का नया ड्रामा, 17 दिसंबर से होगी स्ट्रीम

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 03:58 PM

ananya panday returns as bae in call me bae season 2

ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बना चुकी सीरीज ‘कॉल मी बे’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बना चुकी सीरीज ‘कॉल मी बे’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। प्राइम वीडियो ने इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट जारी कर दी है। अनन्या पांडे स्टारर यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। आठ एपिसोड के इस नए सीजन में बे की जिंदगी में कई नए मोड़ आने वाले हैं। इस बार कहानी में रोमांस, दिल टूटने, दोस्ती और रिश्तों की खट्टी-मीठी उलझनों का तड़का लगेगा।

करियर में कामयाबी, लेकिन प्यार के मामले में उलझेगी बे
बेला ‘बे’ चौधरी एक बार फिर अपने चुलबुले अंदाज और पूरे आत्मविश्वास के साथ वापसी कर रही है। उसका करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, लेकिन दिल के मामले में हालात कुछ अलग हैं। दो लोग उसके करीब आने की कोशिश करेंगे और बे खुद को दो अलग रास्तों के बीच उलझा हुआ पाएगी। इस दौरान उसे रोमांस के साथ दिल टूटने और अपने फैसलों के नतीजों का भी सामना करना होगा। वहीं, उसकी करीबी दोस्तों के साथ दोस्ती भी कहानी का अहम हिस्सा बनी रहेगी। ग्रुप में एक नई लड़की की एंट्री से उनका खास ‘बेहन कोड’ भी नए इम्तिहान से गुजरेगा। ऐसे में इस सीजन में पहले से ज्यादा मस्ती, जलन और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

नई कास्ट के साथ श्रुति कमल हासन की एंट्री
अनन्या पांडे एक बार फिर बे के किरदार में नजर आएंगी। इस बार सीरीज में श्रुति कमल हासन की भी एंट्री हुई है। उनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी सीरीज का हिस्सा हैं। नए कलाकारों की मौजूदगी से कहानी में नए किरदार और रिश्तों के नए रंग देखने को मिलेंगे।

करण जौहर और अपूर्व मेहता ने किया प्रोड्यूस
‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। इसे करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इशिता मोइत्रा इस सीरीज की क्रिएटर हैं। इसकी लेखन टीम में इशिता मोइत्रा के साथ समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंद्रराणा शामिल हैं।

दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुका है ‘बेहन कोड’
प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स (SVOD) के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा कि सीरीज की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक उसके किरदारों और कहानियों से कितना जुड़ते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कॉल मी बे’ अपने ह्यूमर, शानदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बातों के कारण पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। खास तौर पर सीरीज के ‘बेहन कोड’ को दर्शकों ने महिला दोस्ती और एक-दूसरे का साथ देने की भावना के रूप में अपनाया है।

प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी पहले सीजन को मिले प्यार पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने बे के उतार-चढ़ाव और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के उसके अंदाज को पसंद किया। दूसरे सीजन में कहानी को आगे बढ़ाते हुए उसके नए पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है, जबकि उसका पुराना मजेदार और बेबाक अंदाज भी कायम रहेगा। करण के मुताबिक, इस बार बे और उसकी दोस्तें हंसी, इमोशन और ढेर सारे हंगामे के साथ एक नए सफर पर निकलेंगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!