मनोरंजन जगत में पसरा मातम, नहीं रहे 84 वर्षीय दिग्गज अभिनेता, हार्ट अटैक ने ली जान

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 12:13 PM

ben jones passes away

Ben Jones Passes Away : मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और पूर्व अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लोकप्रिय टीवी सीरीज द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड में कूटर डेवनपोर्ट के यादगार किरदार के लिए खास तौर...

Ben Jones Passes Away : मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और पूर्व अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लोकप्रिय टीवी सीरीज द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड में कूटर डेवनपोर्ट के यादगार किरदार के लिए खास तौर पर पहचाने जाते थे। बेन जोन्स ने अपने लंबे करियर में कई टीवी शोज में काम किया और अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके जाने की खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

पत्नी ने दी निधन की जानकारी
बेन जोन्स के निधन की पुष्टि उनकी पत्नी एल्मा विएटर ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने पति को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की। एल्मा के मुताबिक, बेन अपने घर में अपनी पसंदीदा कुर्सी पर बैठे थे और टीवी पर बेसबॉल मैच देखने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। 

पत्नी ने लिखा-
उनके निधन के बाद पत्नी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट लिख कर अपना दुःख शेयर किया। उन्होंने लिखा- लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे और इतना ही नहीं वो भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करते थे। इसी के साथ उन्होंने कहा की आने वाली समय उनके लिए बहुत मुश्किल भरा रहेगा, उन्हें हमेशा याद आएगी। 

इस सीरीज से घर-घर में मिली पहचान 
आपको बता दें कि द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड  पॉपुलर टीवी सीरीज से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इस सीरीज में उन्होंने मैकेनिक का रोल निभाया जिसका नाम कूटर था। 

एक्टिंग के बाद राजनीति में रखा कदम 
एक्टर का जीवन सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रहा इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की। इसके बाद अमेरिकी राजनीति में  भी उनका खूब बोल बाला था। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!