Aaj Ka Good Luck ( 6th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 06:48 AM

aaj ka good luck

मेष- आज बड़ा धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर कोई ठोस फैसला लेंगे। कारोबार के सिलसिले में की

मेष- आज बड़ा धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर कोई ठोस फैसला लेंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित हो सकती हैं। 
उपाय- शाकाहारी भोजन करें।

वृष- आज सोशल मीडिया पर आप धमाल मचा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जिससे उलझी चीजों को सुलझाने में सक्षम होंगे।
उपाय- अपना जूठा किसी को न खिलाएं।

मिथुन- आपकी ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिलेगी, सेहतमंद रहेंगे। जो लोग पढ़ाई या जॉब के लिए विदेश जाने का प्लान बना रहे थे उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। 
उपाय-  किसी भूखे को खाना खिलाएं।

कर्क- भाग्य में वृद्धि होगी। बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। कारोबारियों ने बीते समय में जो योजनाएं बनाई थीं वो सफल हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
उपाय-  हल्दी की गांठ तिजोरी में रखें।

सिंह- आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है लेकिन पुरानी बातों को भुलाना अभी थोड़ा मुश्किल होगा। निवेश किए गए धन से बंपर लाभ मिलेगा।
उपाय- सोच-समझ कर खाएं-पीएं।

कन्या- तार्किक क्षमता का विकास होगा, जिससे नए-नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- सीताफल का सेवन न करें।

तुला- आज हर काम में किस्मत आपका साथ दे सकती है। उन लोगों से भी लाभ मिलेगा, जिनसे कभी कोई उम्मीद नहीं लगाई जा सकती थी। 
उपाय- पक्षियों को सतनाजा डालें।

वृश्चिक- बिगड़ते काम बन सकते हैं बेशर्ते अपनी ईगो को थोड़ा साइड पर रखें। किसी को उधार देने से बचें। घर के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
उपाय- फिजूलखर्ची न करें।

धनु- जीवनसाथी अथवा किसी करीबी के साथ मिलकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे, जिससे स्टेटस बढ़ेगा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय- काले रंग की सोक्स न पहनें। 

मकर-  जो लोग कारोबार करने का विचार बना रहे थे, उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सकता है। पदोन्नति मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
उपाय- परिवार के साथ मिलकर कुछ मीठा खाएं।

कुंभ- आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी खरीदने में सक्षम होंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- देर रात तक न जागें।

मीन- सही जगह निवेश करने से आप भविष्य में लाभ पा सकते हैं, छोटी सी चूक जीवन भर की समस्या बन सकती है। उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय-  पैसों का लेन-देन न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!