धूम-धाम से Bharti Singh ने किया अपने छोटे बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 06:39 PM

bharti singh son annaprashan

Bharti Singh : टीवी होस्ट भारती सिंह और कॉमेडियन ने कुछ समय पहले अपने छोटे बेटे यशवीर लिंबाचिया का स्वागत किया। भारती और उनके पति प्यार से उसे बुलाते हैं। अब हाल ही में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज और  पारंपरिक रस्मों के साथ बेटे का अन्नप्राशन संस्कार...

Bharti Singh : टीवी होस्ट भारती सिंह और कॉमेडियन ने कुछ समय पहले अपने छोटे बेटे यशवीर लिंबाचिया का स्वागत किया। भारती और उनके पति प्यार से उसे बुलाते हैं। अब हाल ही में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज और  पारंपरिक रस्मों के साथ बेटे का अन्नप्राशन संस्कार धूमधाम से सम्पन्न कराया। भारती सिंह ने खुद अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस खास इवेंट की खूबसूरत झलकियां शेयर की। फैंस द्वारा उन्हें इस व्लॉग को खूब प्यार दिया जा रहा है। 

Bharti Singh Son Annaprashan

छोटे बेटे काजू का हुआ अन्नप्राशन
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेटे काजू के अन्नप्राशन संस्कार का एक खास व्लॉग साझा किया है, जिसमें इस पारंपरिक समारोह की कई प्यारी झलकियां देखने को मिलीं। सात महीने के हो चुके काजू का अन्नप्राशन पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। 

भारती ने इस शुभ अवसर पर अपने नए ऑफिस में पूजा का आयोजन किया था। पूरे ऑफिस को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था और समारोह में परिवार के  सदस्यों के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए। 

इस खास मौके पर भारती सिंह मरून रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि नन्हे काजू ने कुर्ता-पायजामा पहनकर सभी का दिल जीत लिया। भारती और हर्ष लिंबाचिया ने परिवार के साथ मिलकर आरती की, जिसमें उनका बड़ा बेटा गोला भी मौजूद रहा। 

Bharti Singh Son Annaprashan

 

इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने बारी-बारी से काजू को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म पूरी की और उसे ढेर सारे आशीर्वाद व उपहार दिए। वहीं भारती ने भी समारोह में आए मेहमानों को गिफ्ट देकर उनका स्वागत किया। पूजा के बाद सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और इस खुशी के मौके को यादगार बनाया। भारती के इस व्लॉग को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

2017 में हुई भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज यह कपल दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे लक्ष्य, जिन्हें प्यार से गोला कहा जाता है का जन्म 2022 में हुआ था। वहीं, साल 2025 में दोनों ने अपने दूसरे बेटे यशवीर, उर्फ़ काजू का अपने परिवार में स्वागत किया। 

Bharti Singh Son Annaprashan

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!