Brown Review: अपराध, अपराधबोध और रहस्यों की परतें खोलती दमदार वेब सीरीज

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 10:46 AM

brown web series review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन

सीरीज: ब्राउन (Brown)
स्टारकास्ट: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सूर्य शर्मा (Surya Sharma), जिस्शु सेनगुप्ता (Jisshu U Sengupta),सोनी राजदान (Soni Razdan), शान (Shaan) अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) आदि।
निर्देशक: अभिनय देव (Abhinay Deo)
रेटिंग: 3 स्टार

Brown: जी5 लेकर आया है एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन जो दर्शकों को बांधे रखेगी। कोलकाता की रहस्यमयी और बेचैन कर देने वाली पृष्ठभूमि पर आधारित यह क्राइम थ्रिलर एक ऐसे हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कहानी पेश करती है, जो सिर्फ एक हत्या की गुत्थी नहीं बल्कि अपने किरदारों के भीतर चल रहे मानसिक संघर्षों को भी सामने लाती है। सीरीज में करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कैसी है क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन। 

कहानी
कहानी की शुरुआत एक सनसनीखेज हत्या से होती है, जो पूरे शहर को हिला देती है। जांच की जिम्मेदारी रीटा ब्राउन (करिश्मा कपूर) को सौंपी जाती है। रीटा अपने जूनियर अधिकारी (सूर्य शर्मा) के साथ मिलकर केस की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है। लेकिन यह सफर केवल अपराधी को पकड़ने का नहीं, बल्कि रीटा के अपने अतीत, अपराधबोध और मानसिक परेशानियों से जूझने का भी बन जाता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में मीडिया ट्रायल, महिलाओं की सुरक्षा और शहरी समाज की कई परतें खुलती हैं। 

अभिनय
करिश्मा कपूर इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती हैं। वह लगभग हर दृश्य में कहानी का भार अपने कंधों पर उठाती हैं और अपने किरदार की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारती हैं। 

वहीं सूर्य शर्मा भी अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करते हैं। उनका किरदार संतुलित और विश्वसनीय लगता है, जो कहानी में जरूरी ऊर्जा और गंभीरता दोनों जोड़ता है। इसके साथ ही अन्य कलाकारों ने भी अच्छा सहयोग किया है।

निर्देशन
सीरीज का निर्देशन  निर्देशक ने कोलकाता को सिर्फ एक लोकेशन नहीं बल्कि कहानी के एक अहम किरदार की तरह पेश किया है। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कें, संकरी गलियां और अंधेरे कोने कहानी के रहस्य और तनाव को और गहरा बनाते हैं। निर्देशन में सामाजिक मुद्दों जैसे अपराध, मीडिया की सनसनीखेज रिपोर्टिंग और महिलाओं की सुरक्षा को भी प्रभावी ढंग से पिरोया गया है। कहानी का निर्माण और सस्पेंस बनाए रखने की कोशिश सराहनीय है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!