क्या फिर से मां बनने वाली हैं Debina Bonnerjee ? Gurmeet के बधाई पोस्ट ने मचाई हलचल, सामने आया बड़ा Twist

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 06:25 PM

debina bonnerjee pregnancy roumours

Debina Bonnerjee Gurmeet Choudhary : टीवी और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खास खबर शेयर की है। सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉगस के जरिए अपनी जिंदगी की झलक फैंस तक पहुंचाने वाला यह कपल एक बार...

Debina Bonnerjee Gurmeet Choudhary : टीवी और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खास खबर शेयर की है। सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉगस के जरिए अपनी जिंदगी की झलक फैंस तक पहुंचाने वाला यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में दोनों ने अपने तीसरे बेबी को लेकर ऐसा हिंट दिया, जिसे सुनकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई। 

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही कपल के चाहने वालों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, इस पूरे मामले में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है, जिसकी वजह से कहानी और भी खास बन गई है। आखिर गुरमीत और देबिना ने तीसरे बेबी को लेकर क्या ऐलान किया और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है ? आइए जानते हैं। 

Debina Bonnerjee Pregnancy roumours

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही कपल के चाहने वालों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, इस पूरे मामले में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है, जिसकी वजह से कहानी और भी खास बन गई है। आखिर गुरमीत और देबिना ने तीसरे बेबी को लेकर क्या ऐलान किया और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है? आइए जानते हैं।

तीसरे बेबी के साथ आ रहे हैं...
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के अपने नए व्लॉगस में फैंस के साथ एक बेहद मजेदार और सरप्राइजिंग पल शेयर किया। व्लॉग की शूटिंग के दौरान जब देबिना ने अपने तीसरे बच्चे के आने की बात कही, तो गुरमीत इतने हैरान रह गए कि उनके मुह की काफी कॉफी निकल गई। सम्भलने के बाद गुरमीत ने हैरान होकर देबिना को बधाई दी, जिस पर देबिना ने भी हसते हुए उन्हें वापिस मुबारकबाद दी। दोनों ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातें फैंस से नहीं छिपाई हैं इसलिए वे अपनी जिंदगी की हर बड़ी खुशखबरी सबसे पहले चाहने वालों के साथ बांटते हैं। 
 

Debina Bonnerjee Pregnancy roumours
ये था सरप्राइज 

देबिना और गुरमीत ने आगे की बात बताते हुए इस सस्पेंस को खत्म किया। तीसरे बेबी का मतलब उनका नया प्रोडक्शन हाउस है, जिसे उन्होंने देबगुरु नाम दिया है। यह नाम देबिना पर गुरमीत के नामों से मिलकर बना है। देबिना ने बताया कि गुरमीत की नई फिल्म तुम मेरे हो का ट्रेलर इसी देबगुरू प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर आएगा जबकि फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। 

तीसरे बच्चे से कम नहीं प्रोडक्शन हाउस 
आपको बता दें कि देबिना प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को तीसरे बच्चे का नाम इसलिए दिया क्योंकि यह उनके लिए एक नए सपने की शुरुआत जैसा है। इस खास शुरुआत का जिक्र करते हुए दोनों काफी भावुक हो गए। देबिना और गुरमीत ने फैंस से कहा कि जिस तरह उन्होंने उनकी दोनों बेटियों पर प्यार बरसाया है, उसी तरह वे उनके इस नए प्रोजेक्ट (देबगुरू) को भी अपना आशीर्वाद और सपोर्ट दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!