नन्हे मेहमान के आने से पहले Pregnancy के बीच पति Ranveer का हाथ थामे Bappa के दरबार पहुंची Deepika Padukone

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 03:53 PM

deepika ranveer at siddhivinayak temple

Deepika Padukone and Ranveer : बॉलीवुड के मशहूर और पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई के प्रसिद्द सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।

Deepika Padukone and Ranveer : बॉलीवुड के मशहूर और पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई के प्रसिद्द सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। 

 पति का हाथ थाम बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची दीपिका
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह का हाथ थामे मंदिर परिसर में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों का पारंपरिक अंदाज और एक-दूसरे के प्रति प्यार साफ़ नजर आ रहा है। रणवीर सिंह पूरे समय दीपिका का ख्याल रखते हुए उनका हाथ थामे हुए दिखे। 

ट्रेडिशनल लुक में फ्लांट किया बेबी बंप
इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण पारंपरिक पहनावे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हल्के एम्ब्रॉयडरी वाला एथनिक सूट पहना था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप साफ़ झलक रहा था। वहीं रणवीर सिंह भी कुर्ते-पायजामे के ट्रेडिशनल अवतार में काफी हैंडसम नजर आए। 

सितंबर में गूंजेगी किलकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण सितंबर महीने में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। नए मेहमान के दुनिया में आने से ठीक पहले यह जोड़ा बप्पा के चरणों में मत्था टेकने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचा। सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

14 नवंबर, 2018 को हुई थी शादी 
छह साल तक डेटिंग करने के बाद, कपल ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की। दोनों एक्टर्स पहली बार संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर मिले थे। इसके बाद वे 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ नज़र आए और बॉलीवुड के मशहूर ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ों में से एक बन गए।

दीपिका का वर्क फ्रंट 
पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल काम भी जारी रखे हुए हैं। वह अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं। वह एटली की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'राका' का भी हिस्सा हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग जारी रखी है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!