किस्मत से नहीं, मेहनत से चमका है देव मेनारिया के भाग्य का सितारा

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Jun, 2023 02:33 PM

dev menaria s star shines not by luck but by hard work

अपने फिल्मी जीवन के बारे में जानकारी देते हुए देव ने बताया कि स्ट्रगलिंग कलाकार के रूप में एक छोटे से गांव मेनार से मुंबई तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। मार्ग में वह कई चुनौतियों से टकराए तो कभी अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति से घबराये...

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अपने फिल्मी जीवन के बारे में जानकारी देते हुए देव ने बताया कि स्ट्रगलिंग कलाकार के रूप में एक छोटे से गांव मेनार से मुंबई तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। मार्ग में वह कई चुनौतियों से टकराए तो कभी अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति से घबराये….. बहुत बार तो कुछ लोगों ने उनके बड़े सपनों के कारण उनका मजाक उड़ा उन्हें हतोत्साहित करने का प्रयास भी किया। लेकिन देव अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण डटे रहे।

शुरुआती दौर में अपने परिवार का खर्च उठाने और स्वयं को मुंबई में बनाए रखने के लिए उन्होंने आय के साधन के लिए विभिन्न कार्य किए, तब जाकर एक लंबे इंतजार और कठिन परिश्रम के पश्चात उन्होंने कुछ छोटे-छोटे रोल्स मिले जिसमें उन्होंने अपना नाम बनाने लिए कई बार कम पैसों में काम किया तो कभी मुफ्त में... कुछ समय उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण स्लम बस्ती में भी गुजारे।
2014 में देव मेनारिया ने अपना खुद का "मेनारिया देव" फिल्म प्राइवेट लिमिटेड बनाया और उसके बैनर तले कई म्यूजिक एल्बम बनाए।

इसी तरह अपनी किस्मत और हाथ की लकीरों से लड़कर अपने मेहनत के दम पर देव ने 2018 में सोनी टीवी के सीरियल नुक्कड़ एक चौपाल से प्रसिद्धि पाई। उसके बाद 2020 में सुपर मॉडल का खिताब जीत कर देव ने फ़िल्म एंड टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक अनोखी और अलग पहचान बनाकर देव ने यह सिद्ध किया कि एक छोटे से शहर का लड़का भी अपनी बड़ी पहचान बना सकता है। 

वर्तमान समय में देव कई म्यूजिक वीडियो और छोटे-बड़े फ़िल्म प्रोजेक्ट और वेब सीरीज का हिस्सा है जिन्होंने लोकप्रियता के शिखर को छुकर लोगों का मन मोहा हैं। जिसमें से एक है "साजिश द कांफ्रेंसिंग" ….  इसमें देव एक नायक की भूमिका में नजर आएंगे ।

हाल ही में देव मेनारिया ने अपने बचपन के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी नई फ़िल्म 'डॉ. आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित 'हेडगेवार' के अपने प्रॉफिट को दान कर दिया है जिससे कई सामाजिक कार्य किये गए हैं, उनकी इस उदारता और दयालु स्वभाव के कारण प्रशंसकों ने उन्हें खूब सराहा है। देव अपने बहुमुखी प्रतिभाओं के लिए जाने जाते हैं, इसी क्रम में उनकी आने वाली फिल्म 'डॉ. आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित 'हेडगेवार' पहले से ही फ़िल्म जगत में धूम मचा रही है।

बता दें कि देव छोटी सी उम्र में पिता के स्वर्गवास के पश्चात झीलों की नगरी उदयपुर के युवा कलाकार देव मेनारिया के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई, जिसके कारण छह वर्ष की आयु से ही उन्हें जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ा। बल्लभगढ़ के छोटे से गांव में मेनार से शिक्षा प्राप्त कर कठिन परिश्रम करते हुए देव ने मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!